{"_id":"5c601badbdec223c5d7e3524","slug":"priyanka-gandhi-vadra-criticized-bjp-for-poisonous-liquor-in-up-and-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पर बरसीं प्रियंका, जहरीली शराब को लेकर लगाया बड़ा आरोप ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा पर बरसीं प्रियंका, जहरीली शराब को लेकर लगाया बड़ा आरोप
Sun, 10 Feb 2019 06:10 PM IST
यशवीर सिंह
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: यशवीर सिंह
Updated Sun, 10 Feb 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की नई महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने जहरीली शराब को लेकर भाजपा पर हमला किया है। प्रियंका ने कहा मैं यह जानकर स्तब्ध और बेहद दुखी हूं कि जहरीली शराब से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, कुशीनगर और कई गांवों में 100 से ज़्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है और मरने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन
दिल दहला देने वाली इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश सरकार की सरपरस्ती में अवैध शराब का इतना बड़ा कारोबार संचालित होता है यह कल्पना भी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
मैं उम्मीद करती हूं कि भाजपा सरकारों द्वारा अपराधियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी एवं मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी का प्रावधान किया जायेगा। इतनी दुखद घटना के बारे में सुनकर मैं अत्यंत व्यथित हूं और शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करती हूं।
विज्ञापन