फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi Vadra attacks on BJP and Yogi Adityanath Government for Unnao case

उन्नाव मामले पर प्रियंका का योगी पर हमला, कहा- भाजपा सरकार से क्या न्याय की उम्मीद की जाए?

Mon, 29 Jul 2019 12:20 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 29 Jul 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra attacks on BJP and Yogi Adityanath Government for Unnao case
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना को चौंकाने वाली घटना करार देते हुए सोमवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने सवाल किया कि आखिर भाजपा सरकार से न्याय की क्या उम्मीद की जा सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा, उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ सड़क दुर्घटना का हादसा चौंकाने वाला है। प्रियंका ने सवाल किया, "इस केस में चल रही सीबीआई जांच कहां तक पहुंची? आरोपी विधायक अभी तक भाजपा में क्यों हैं? पीड़िता और गवाहों की सुरक्षा में ढिलाई क्यों? 
विज्ञापन

 





उन्होंने यह भी पूछा, "इन सवालों के जवाब बिना, क्या भाजपा सरकार से न्याय की कोई उम्मीद की जा सकती है?" कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "आदित्यनाथ सरकार जबाब दे! उन्नाव रेप पीड़ित बेटी के साथ हादसा है या हत्या का षड्यंत्र? जब रक्षक भक्षक बन जाएं तो कौन करेगा न्याय?'

उन्होंने कहा कि "बलात्कार के घृणित अपराध की पीड़ित बेटी के लिए उन्नाव व यूपी न्याय चाहता था, पर न्याय की बजाय क्या हुआ? हत्या का षड्यंत्र? पिता की पुलिस हिरासत में हत्या, परिवार खोया और अब लड़ रही जिंदगी की जंग!" 

गौरतलब है कि गत रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले का मुख्य आरोपी है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed