फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi Vadra ask Why are BJP government people so afraid of truth

प्रियंका का केंद्र और यूपी सरकार पर निशाना, पूछा- भाजपा सरकार के लोग सच से डरते क्यों हैं

Mon, 11 Nov 2019 09:41 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 11 Nov 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra ask Why are BJP government people so afraid of truth
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को केंद्र सरकार पर किसान आत्महत्या को लेकर आई रिपोर्ट के साथ छोड़छाड़ करने का आरोप लगाया। वहीं उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग के कर्मचारियों के पीएफ का पैसा अटकने को लेकर भी भाजपा की प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार पर हमला करने के लिए उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि हाल ही में जारी हुई राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट में किसान आत्महत्या को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। पहली बार राज्यवार आकंड़े नहीं दिए गए। 
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट में लिखा, 'भाजपा सरकार के लोग सच से इतना डरते क्यों हैं? भाजपा सरकार में किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों की समस्या सुलझाने की बजाय किसान आत्महत्या की रिपोर्ट से छेड़छाड़ करना और उसे दबाकर रखना ज्यादा सही समझा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने यूपी सरकार पर हमला करते हुए पहले ट्वीट में लिखा, 'उप्र बिजली विभाग के कर्मचारियों ने साफ कह दिया है कि उन्हें डीएचएफएल पर जरा भी विश्वास नहीं है। उनके पीएफ के पैसे का हिसाब सरकार को देना होगा। भाजपा सरकार जिम्मेदारी लेने से इतना कतरा क्यों रही है? कर्मचारियों को घर में शादी, बच्चों की पढ़ाई और अन्य कामों के लिए पैसे चाहिए।'

उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'यूपी सरकार को हर एक कर्मचारी को समय पर पैसा दिलवाने की ज़िम्मेदारी स्वयं लेनी पड़ेगी। यही न्याय है।'

उन्होंने केंद्र सरकार को किसानों को सही कीमत, सुविधाएं और सम्मान देने, मजबूर न करने और मजबूत बनाने को कहा। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने किसानों को कथित रूप से प्याज के सही दाम नहीं मिलने को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसान को एक किलो प्याज के आठ रुपये मिल रहे हैं और बाजार में प्याज 100 रुपये किलो है।

प्रियंका ने लिखा, 'भाजपा सरकार ने किसानों की कैसी दुर्दशा कर रखी है? प्याज के बढ़ते दाम रोकने के लिए बाहर से प्याज आयात की जा रही है मगर हमारे किसान को मेहनत से उगाई प्याज का सही दाम ही नहीं मिलता। किसान को एक किलो प्याज के आठ रुपये मिल रहे हैं और बाजार में प्याज 100 रुपये किलो है। ये हो क्या रहा है?' 
 


कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट के साथ एक किसान का वीडियो साझा किया। जिसमें वह अपनी दुर्दशा को व्यक्त कर रहा है। उन्होंने आगे लिखा, 'किसानों को सही दाम दो, सुविधा दो, सम्मान दो। किसान को मजबूर नहीं मजबूत करो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed