फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi US visit BJP allegation Congress controversy transparency Syed Zafar Islam Pradeep Bhandari

Politics: 'राहुल की तरह ये भी देश को बदनाम...', प्रियंका गांधी के संभावित अमेरिकी दौरे पर BJP ने लगाए कई आरोप

Mon, 22 Dec 2025 08:40 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 22 Dec 2025 08:40 PM IST
सार

BJP on Priyanka Gandhi US Visit: प्रियंका गांधी के संभावित अमेरिका दौरे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने पारदर्शिता की मांग करते हुए राहुल गांधी की विदेश यात्राओं और कथित विदेशी मंचों से जुड़ाव पर सवाल उठाए। 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi US visit BJP allegation Congress controversy transparency Syed Zafar Islam Pradeep Bhandari
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के संभावित अमेरिका दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि प्रियंका गांधी मिशन मोड में अमेरिका जाकर भारत विरोधियों से मुलाकात करेंगी और देश को बदनाम करने की कोशिश करेंगी। भाजपा का दावा है कि यह वही रास्ता है, जिस पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहले चल चुके हैं।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने सोशल मीडिया पर कहा कि प्रियंका गांधी अमेरिका जा रही हैं और वहां भारत विरोधी तत्वों द्वारा स्वागत किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है और ऐसा स्टंट कांग्रेस को भारी पड़ेगा। भाजपा ने हालांकि प्रियंका गांधी के दौरे के कार्यक्रम या बैठकों का कोई ब्यौरा साझा नहीं किया। फिलहाल कांग्रेस या प्रियंका गांधी की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
विज्ञापन


पारदर्शिता की मांग
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी 2015 से अब तक सैकड़ों विदेशी यात्राएं कर चुके हैं, जिनमें से कई को निजी बताकर बैठकों, एजेंडे और फंडिंग का खुलासा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की विदेश यात्राओं के बाद अक्सर भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने वाले वैश्विक नैरेटिव सामने आते हैं और सीएए, कृषि कानूनों व कॉरपोरेट मामलों पर हमले तेज होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- क्या यूपी में कांग्रेस-सपा अलग-अलग लड़ेगी चुनाव?: अविनाश पांडे बोले- 2027 में सभी विधानसभा सीटों पर उतरने की तैयारी

समन्वय या संयोग का सवाल
इल्मी ने सवाल उठाया कि जब-जब भारत में सुधारों पर बहस होती है या विरोध-प्रदर्शन होते हैं, तब गांधी परिवार के सदस्य विदेशों में उन्हीं मंचों पर दिखते हैं, जिनका संबंध कथित तौर पर जॉर्ज सोरोस से जोड़ा जाता है। उन्होंने पूछा कि इन यात्राओं को कौन फंड करता है और एजेंडा कौन तय करता है। भाजपा ने कहा कि देश किसी विदेशी एजेंडे की प्रयोगशाला नहीं है।


भाजपा के और आरोप
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि अतीत में राहुल गांधी को ऐसे लोगों के साथ देखा गया है जो भारतीय लोकतंत्र पर भरोसा नहीं करते। वहीं सी आर केसव ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की हालिया विदेश यात्राओं का उद्देश्य भारत की छवि को चोट पहुंचाना है। उन्होंने जर्मनी यात्रा के दौरान कुछ अकादमिक और राजनीतिक चेहरों से मुलाकातों पर भी सवाल उठाए। भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने भी आरोप लगाया कि गांधी भाई-बहन अमेरिका में भारत विरोधी एजेंडा सेट करने जा रहे हैं।

भाजपा का कहना है कि राहुल और प्रियंका गांधी की विदेश यात्राओं के मकसद और बैठकों की जानकारी देश को दी जानी चाहिए। पार्टी ने मांग की कि कांग्रेस इस पर साफ जवाब दे। दूसरी ओर, कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में प्रियंका गांधी के अमेरिका दौरे को लेकर राजनीतिक टकराव और तेज होने के आसार हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article