फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   priyanka-gandhi-to-neutralize-robert-vadra-excuse-bjp

रॉबर्ट वाड्रा के बहाने प्रियंका गांधी को बेअसर कर पाएगी भाजपा!

Wed, 06 Feb 2019 07:10 PM IST
Amit Digital अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली 
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: Amit Digital Updated Wed, 06 Feb 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
priyanka-gandhi-to-neutralize-robert-vadra-excuse-bjp
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजनीति में कुछ भी बेवजह नहीं होता। अगर इस बात को ध्यान में रखें तो प्रियंका गांधी का अपने कार्यालय में पहले दिन पहुंचना और इनफोर्समेंट डायरेक्टरेट में उनके पति राबर्ट वाड्रा की पेशी होना कई संकेत देता है। भाजपा ने मौके को देखते हुए राबर्ट वाड्रा पर सीधे हमला करते हुए उनके लंदन में लगभग आठ महंगी संपत्ति होने की जानकारी देते हुए प्रेस कांफ्रेंस कर एक संकेत देने की कोशिश किया।

विज्ञापन


भाजपा के एक शीर्ष प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के पास अगर प्रियंका गांधी हैं तो उनके पास रॉबर्ट वाड्रा हैं। यानी पार्टी ने साफ कर दिया कि अगले दिनों में जब प्रियंका वाड्रा यूपी में अपने चुनावी मिशन पर होंगी उनके सामने पति राबर्ट वाड्रा से जुड़े सवाल सामने आएंगे। 
विज्ञापन


भाजपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि राबर्ट वाड्रा ने लंदन में रक्षा सौदे में हुई डील की एवज में महंगी संपत्तियां खरीदी हैं। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कुछ प्रापर्टी के न सिर्फ कागजात दिखाए, बल्कि संपत्तियों के नवीकरण कराए जाने के प्लान, जो राबर्ट वाड्रा और उनके सहयोगियों के बीच हुए थे, पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सीधे राहुल गांधी से इस सवाल का जवाब मांगा कि उन्हें बताना चाहिए कि सीसी थंपी कौन हैं और वाड्रा की लंदन में कितनी संपत्तियां हैं। संजय भंडारी सहित अनेक नाम भाजपा की लिस्ट में हैं जिनके नाम पर पार्टी प्रियंका को घेरने की कोशिश कर सकती है। यानी भाजपा पूरे चुनाव में प्रियंका को घेरने की तैयारी कर चुकी है। इससे इस बात का भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे आने वाले समय में राबर्ट वाड्रा की परेशानी और भी बढ़ सकती है।

मीडिया तक सीमित है प्रियंका का क्रेज 

भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता बिजय सोनकर शास्त्री कहते हैं कि प्रियंका गांधी का क्रेज केवल मीडिया के लिए एक खबर तक सीमित है। और मीडिया वोट करने के लिए नहीं जाती है। पूर्व में गांधी परिवार ने पूर्वी यूपी में खूब प्रचार किया था, उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ खूब उमड़ी थी, लेकिन यह वोट सीटों में तब्दील नहीं हुई। उनके मुताबिक प्रियंका गांधी का भी वही हश्र होगा।

प्रियंका हमारी ट्रंप कार्ड

भाजपा के तर्कों से कांग्रेस कार्यकर्ता सहमत नहीं हैं। मेरठ जिला कांग्रेस में प्रवक्ता और किसान नेता अभिमन्यु त्यागी से पार्टी ने प्रियंका गांधी का नाम घोषित होने के बाद युवाओं और महिलाओं में बहुत क्रेज पैदा हुआ है। उनकी पश्चिमी यूपी में होने वाली रैलियां पार्टी का पिछला वोटबैंक हमारे पास लाने का काम करेंगी।


राबर्ट वाड्रा पर लग रहे आरोपों का कितना असर पड़ सकता है, यह पूछने पर त्यागी ने कहा कि राजनीति में एजेंसियों का दुरुपयोग इस हद तक बढ़ चुका है कि ऐसी किसी भी कार्यवाही को लोग राजनीति से जोड़कर देखते हैं। ऐसे में उन्हें नहीं लगता कि इस मुद्दे का कोई नकारात्मक असर दिखाई पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed