फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   priyanka gandhi to be congress up in charge for lok sabha elections

राजनीति में प्रियंका वाड्रा की एंट्री, उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी और पार्टी महासचिव बनाया गया

Wed, 23 Jan 2019 12:52 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 23 Jan 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi to be congress up in charge for lok sabha elections
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : Amar Ujala Graphics
कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को महासचिव का पद देते हुए पूर्वांचल का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन


प्रियंका पार्टी की पारंपरिक रायबरेली और अमेठी सीट पर ही सक्रीय रहीं है और चुनाव से ठीक पहले उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर कुछ लोग इसे कांग्रेस की खास रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं। वह अगले महीने फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार ग्रहण करेंगी। पार्टी ने उत्तरप्रदेश के प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद को हटाकर तत्काल प्रभाव से हरियाणा का प्रभारी मनाया गया है। 
विज्ञापन

क्या कहती है प्रियंका की कुंडली यहां पढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन



प्रियंका को पूर्वांचल की कमान मिलने पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि बधाई! मैं जीवन के हर चरण में तुम्हारे साथ हूं। अपना बेस्ट देना।
 

पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोहरा ने प्रियंका को पूर्वांचल प्रभारी के रूप में नियुक्त किए जाने पर बोलते हुए कहा कि उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसका प्रभाव केवल पूर्वांचल में ही नहीं बल्कि राज्य के दूसरे इलाकों में भी होगा। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रियंका कांग्रेस को न सिर्फ उत्तर प्रदेश में बल्कि पूरे देश में जिंदा करेंगी। वह एक फरवरी के बाद विदेश से वापस आकर  संभालेंगी।


इसके अलावा पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव बनाते हुए उत्तर प्रदेश पश्चिम का प्रभारी बनाया गया है। फैसले पर राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया मजबूत नेता हैं। हम चाहते हैं कि हमारे युवा नेता उत्तरप्रदेश की राजनीति को बदलें।

बता दें कि सपा-बसपा गठबंधन से अलग होने के बाद पार्टी लोकसभा चुनाव में इस बार राज्य में अकेले उतर रही है। राहुल गांधी ने भी कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश में सबको चौंका सकती है, लिहाजा हमें कम न आंका जाए।

राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने का बाद अशोक गहलोत को संगठन का महासचिव बनाया गया है। साथ ही पार्टी ने केसी वेणुगोपाल को संगठन का महासचिव बनाते हुए कर्नाटक का प्रभारी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed