{"_id":"5d68df7a8ebc3e93de1232aa","slug":"priyanka-gandhi-targeted-center-for-banking-fraud-asked-who-is-guarantor-of-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकिंग धोखाधड़ी को लेकर प्रियंका ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा- फ्राड होने देने वाला गारंटर कौन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बैंकिंग धोखाधड़ी को लेकर प्रियंका ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा- फ्राड होने देने वाला गारंटर कौन
Fri, 30 Aug 2019 02:04 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पिछले वित्त वर्ष में बैंक जालसाजी के मामले बढ़ने से जुड़ी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का हवाला देते हुए शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर वो ‘गारंटर’ कौन है जो ये धोखाधड़ी होने दे रहा है।
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि देश की सबसे बड़ी बैंकिंग संस्था आरबीआई कह रही है कि सरकार की नाक के नीचे बैंक धोखाधड़ी बढ़ते जा रहे हैं। 2018-19 में ये चोरी और बढ़ गयी। बैकों को 72,000 करोड़ रुपए का चूना लग चुका है। लेकिन वो गारंटर कौन है जो इतने बड़ी धोखाधड़ी होने दे रहा है?’’
आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले साल बैंकों द्वारा सूचित धोखाधड़ी के मामलों में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत वृद्धि हुई जबकि धोखाधड़ी की राशि 73.8 प्रतिशत बढ़कर 71,542.93 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2018-19 में बैंकिंग क्षेत्र ने 71,542.93 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 6,801 मामलों को रिपोर्ट किया। इससे पहले वित्त वर्ष 2017-18 में यह आंकड़ा 5,916 मामलों का था और इसमें धोखाधड़ी की राशि 41,167.04 करोड़ रुपये थी।