फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka gandhi takes command of protest, Congress will sit on dharna Rajghat on Sunday  

प्रियंका गांधी ने संभाली विरोध की कमान, राजघाट पर धरना देगी कांग्रेस पार्टी

Sun, 22 Dec 2019 05:13 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 22 Dec 2019 05:13 AM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi takes command of protest, Congress will sit on dharna Rajghat on Sunday  
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

सीएए और एनआरसी को लेकर पार्टी के स्पष्ट विरोध के बावजूद कुछ वरिष्ठ नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठने के बाद महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद कमान संभाल ली है। इस मुद्दे पर प्रियंका की लगातार सक्रियता और हस्तक्षेप के बाद ही तय हुआ है कि पार्टी इस मुद्दे पर धरना का कार्यक्रम 23 दिसंबर को होगा। कांग्रेस ने पहले 28 दिसंबर का दिन तय किया था।

विज्ञापन


 कांग्रेस दोपहर दो से शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण सांकेतिक धरने पर बैठेगी। वहीं कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य जगहों पर प्रदेश अध्यक्षों की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। राजस्थान में इसकी कमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने हाथ ली है।
विज्ञापन


देश भर में खासकर यूपी के दर्जनों शहरों में प्रदर्शनकारियों पर पुलिसिया कार्रवाई पर प्रियंका गांधी ने बयान जारी कर कहा कि जनता की आवाज दबाने के लिए देश में तानाशाही का तांडव हो रहा है। उन्होंने फिर दोहराया कि एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून देश की गरीब जनता के खिलाफ है। प्रियंका ने छात्रों, बुद्धिजीवियों,  सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकीलों और पत्रकारों की गिरफ्तारी की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि किसी भी कीमत पर बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान पर हमला नहीं होने दिया जाएगा। जनता इस हमले के खिलाफ  सड़क पर उतर कर संविधान के लिए लड़ रही है लेकिन सरकार बर्बर दमन और हिंसा पर उतारू है। उनका कहना है कि जगह-जगह चल रहे प्रदर्शन और मार्च में पुलिस लोगों को हिंसा के लिए उकसा रही है।


प्रियंका का आरोप है कि लखनऊ में दो दिन से कई सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पुलिस अवैध हिरासत में रखे हुई है। उनको पुलिस हिरासत में मारा पीटा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में संचार व इंटरनेट सरकार ने बंद कर दिया है। पुलिस ने फिरोजाबाद, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, कानपुर और गोरखपुर में पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed