फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka gandhi slams Election commission for rahul gandhi claims target bjp

Election Commission: 'चुनाव आयोग को विचार करने की जरूरत', प्रियंका गांधी ने पूछे गंभीर सवाल

Fri, 08 Aug 2025 12:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 08 Aug 2025 12:45 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने कहा कि 'यह हमारे देश का लोकतंत्र है। यह कोई मजाक नहीं है। यह किसी पार्टी का मामला नहीं है। अगर उन्होंने इसकी जांच नहीं की है, तो वे इसे बकवास नहीं कह सकते।'

विज्ञापन
Priyanka gandhi slams Election commission for rahul gandhi claims target bjp
प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी सांसद प्रदर्शन के दौरान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को चुनाव आयोग की तीखी आलोचना की। प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर चुनाव आयोग को लगता है कि उनकी जिम्मेदारी सिर्फ भाजपा के प्रति है तो उन्हें फिर से सोचने की जरूरत है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए और आयोग पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग के अधिकारियों ने राहुल गांधी से चुनाव में धांधली के उनके दावों का ब्यौरा मांगा था। 
विज्ञापन


चुनाव अधिकारियों ने मांगा है राहुल गांधी से घोषणापत्र
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर निशाना तब साधा है, जब कम से कम तीन राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उन मतदाताओं के नाम साझा करने को कहा, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया था कि उन्हें मतदाता सूची में गलत तरीके से शामिल किया गया है या बाहर रखा गया है। साथ ही, चुनाव अधिकारियों ने इस मामले में जरूरी कार्यवाही शुरू करने के लिए एक हस्ताक्षरित घोषणापत्र भी मांगा।
विज्ञापन


'चुनाव आयोग को जांच करनी चाहिए'
चुनाव आयोग के अधिकारियों का कहना है कि राहुल गांधी को देशवासियों को गुमराह करना बंद करना चाहिए और चुनाव अधिकारियों के खिलाफ निराधार आरोप लगाना बंद करना चाहिए। जब इसे लेकर प्रियंका गांधी से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, 'वे (चुनाव आयोग) जो हलफनामा मांग रहे हैं, वह एक ऐसे कानून के तहत मांग रहे हैं जिसके तहत आपको 30 दिनों के भीतर याचिका देनी होती है, वरना कुछ नहीं होगा। तो फिर वे हलफनामा क्यों मांग रहे हैं? इतना बड़ा खुलासा हुआ है। अगर यह अनजाने में हुआ है, तो इसकी जांच कीजिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar SIR: 'हमेशा की तरह दावे और आपत्तियां चुनाव के बाद ही देंगे राहुल?' चुनाव आयोग का कांग्रेस नेता पर कटाक्ष


उन्होंने पूछा कि जो आरोप लगे हैं चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए। प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के दावे को दोहराते हुए कहा कि एक विधानसभा में एक लाख से ज्यादा फर्जी मतदाता पाए गए हैं, इसका मतलब है कि ये जिसे भी वोट देंगे, वहीं जीतेगा। प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि चुनाव आयोग ने जब जांच ही नहीं की है तो उन्हें कैसे पता कि दावे गलते हैं?

'एक दिन जवाब देना होगा'
प्रियंका गांधी ने कहा कि 'यह हमारे देश का लोकतंत्र है। यह कोई मजाक नहीं है। यह किसी पार्टी का मामला नहीं है। अगर उन्होंने इसकी जांच नहीं की है, तो वे इसे बकवास नहीं कह सकते। उनकी (चुनाव आयोग) जिम्मेदारी ज्यादा बड़ी है। अगर उन्हें लगता है कि उनकी जिम्मेदारी सिर्फ भाजपा के प्रति है, तो उन्हें इस पर फिर से विचार करने की जरूरत है क्योंकि जैसा कि मेरे भाई ने कहा था, एक दिन ऐसा आएगा जब दूसरे लोग सत्ता में होंगे और फिर जिन लोगों ने हमारे लोकतंत्र को पूरी तरह से बर्बाद करने में सांठगांठ की है, उन्हें इसका जवाब देना होगा।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed