फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi Randeep Surjewala arrive at the residence of Rahul Gandhi

राहुल गांधी को मनाने में जुटे कांग्रेस के बड़े नेता, दिनभर चला मेल-मुलाकात का दौर

Tue, 28 May 2019 08:45 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 28 May 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Randeep Surjewala arrive at the residence of Rahul Gandhi
Rahul gandhi, Priyanka gandhi, Sachin pilot - फोटो : ANI, PTI

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में मचे घमासान के बीच कांग्रेस में संकट बरकरार नजर आ रहा है। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। 1बताया जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और प्रियंका गांधी राहुल को मनाने में जुटे रहे।


loader

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में मचे घमासान के बीच कांग्रेस में संकट बरकरार नजर आ रहा है। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। 1बताया जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और प्रियंका गांधी राहुल को मनाने में जुटे रहे।

इस बीच बताया ये भी गया कि राहुल गांधी मान गए हैं। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहने की बात मान ली है, लेकिन कुछ शर्तें भी रखी हैं। उनका कहना है कि वह एक कुछ वक्त तक इस पद पर रहेंगे जब तक कि दूसरा अध्यक्ष न चुन लिया जाए। हालांकि ये सिर्फ सूत्रों के हवाले से ही कहा जा रहा है।  

इससे पहले राहुल को मनाने के लिए उनकी बहन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट उनके घर पहुंचे।

कांग्रेस अध्यक्ष के आवास 12, तुगलक लेन पर सबसे पहले प्रियंका पहुंचीं। इसके बाद केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और पायलट पहुंचे। कुछ देर के बाद सुरजेवाला और पायलट वहां से चले गए। फिर गहलोत राहुल के आवास पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी से मुलाकात से पहले गहलोत ने अलग से प्रियंका से मुलाकात की थी।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 25 मई को हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में लोकसभा चुनाव में राजस्थान और मध्य प्रदेश में पार्टी के सफाये को लेकर विशेष रूप से नाराजगी जताई थी। 

वहीं, एक समाचार चैनल से पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि राहुल ने कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक बुलाई है। बैठक शाम साढ़े चार बजे उनके घर पर होगी। सुरजेवाला ने कहा है कि राहुल पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे।

 

वायनाड जा सकते हैं राहुल 

Rahul Gandhi and Priyanka
Rahul Gandhi and Priyanka - फोटो : (File)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed