{"_id":"5fb9928c8ebc3e9bfc4f80c0","slug":"priyanka-gandhi-raised-questions-on-poisonous-liquor-in-up-rahul-targeted-on-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी ने यूपी में जहरीली शराब पर उठाए सवाल, राहुल ने पूछा- सरकार किसका विकास करने में लगी है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रियंका गांधी ने यूपी में जहरीली शराब पर उठाए सवाल, राहुल ने पूछा- सरकार किसका विकास करने में लगी है
Sun, 22 Nov 2020 03:49 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 22 Nov 2020 03:49 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका और राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने राज्य में जहरीली शराब पीने से हो रही मौतों और सरकार की नाकामी पर सवाल उठाए हैं। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि लखनऊ, फिरोजाबाद, हापुड़, मथुरा, प्रयागराज समेत कई जगहों पर जहरीली शराब से मौतें हुई हैं। आगरा, बागपत मेरठ में जहरीली शराब से मौतें हुई थीं। उनका कहना है कि आखिर क्या कारण है कि कुछ दिखावटी कदमों की बजाय सरकार जहरीली शराब के माफियाओं पर कार्रवाई करने में नाकाम रही है? कौन जिम्मेदार है?
विज्ञापन
सरकार किसका विकास करने में लगी है: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उद्योगपति अंबानी और अडानी को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने दोनों उद्योगपतियों की आय में हुई बढ़ोतरी से संबंधित खबर को टैग कर लिखा कि साफ है कि सरकार किसका विकास करने में लगी है। दरअसल बीते साल में अडानी ने 1.41 लाख करोड़? और अंबानी ने 1.21 लाख करोड़ रुपय अपनी संपत्ति में जोड़े हैं। अंबानी की तुलना में अडानी आगे हो गए हैं।
विज्ञापन