फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi on mounting death toll in Gaza that Shame on governments supporting this destruction

Jibe: 'तबाही का समर्थन करने वालों को शर्म आनी चाहिए', इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका

Mon, 13 Nov 2023 02:34 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 02:34 PM IST
सार

इस्राइल और हमास का युद्ध जारी है। इस्राइल द्वारा गाजा में लगातार हमले किए जा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए हमला करते हुए कहा, इस तबाही का समर्थन करने वाली सरकारों को शर्म आनी चाहिए।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi on mounting death toll in Gaza that Shame on governments supporting this destruction
Priyanka Gandhi (File Photo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमास और इस्राइल के बीच भीषण युद्ध जारी है। इस्राइल लगातार गाजा स्थित आतंकी समूह हमास के ठिकानों पर हमला कर रहा है। जिसको लेकर तमाम देशों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा इस्राइल-हमास युद्ध पर दिए बयान ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, इस विनाश का समर्थन करने वाली सरकारों को शर्म आनी चाहिए। मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, नरसंहार का मसर्थन करने वालों की अंतरात्मा कोई झटका नहीं लगा है। गाजा में 10 हजार से अधिक लोगों की हत्या हुई, जिसमें लगभग आधे बच्चे ही हैं। जो निंदनीय और अपमानजनक है। इस विनाश का समर्थन करने वालों को शर्म आनी चाहिए। 
विज्ञापन

 


अपने पोस्ट में लिखते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, हर दस मिनट में एक बच्चा मारा जा रहा है। ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी मौत हो रही है। उन्होंने कहा, फिर भी नरसंहार का समर्थन करने वालों की अंतरात्मा को कोई झटका नहीं, कोई युद्धविराम नहीं, बस अधिक बम, अधिक हिंसा, अधिक हत्याएं और अधिक पीड़ा।

गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि गाजा में हमास को खत्म करने के लिए इस्राइल के युद्ध में 11,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका का मानना है कि मृतकों में हजारों महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed