{"_id":"62aee5c8d179b13d2c4798ac","slug":"priyanka-gandhi-on-agnipath-scheme-rahul-gandhi-attacks-on-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agnipath Scheme: प्रियंका बोलीं- सेना को खत्म कर देगी 'अग्निपथ' योजना, राहुल बोले- आठ वर्षों में मिला सिर्फ पकौड़े तलने का ज्ञान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Agnipath Scheme: प्रियंका बोलीं- सेना को खत्म कर देगी 'अग्निपथ' योजना, राहुल बोले- आठ वर्षों में मिला सिर्फ पकौड़े तलने का ज्ञान
Sun, 19 Jun 2022 02:30 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:30 PM IST
सार
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, सचिन पायलट और पार्टी के अन्य नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'अग्निपथ' भर्ती योजना का विरोध किया।
विज्ञापन
अग्निपथ योजना को लेकर प्रियंका ने साधा मोदी सरकार पर निशाना
- फोटो : ANI
विस्तार
अग्निपथ योजना के विरोध में जंतर-मंतर पर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन में प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि आप का दर्द पूरा देश समझ रहा है लेकिन आप ये मत भूलिए कि ये देश आपका है, इस देश की संपत्ति आपकी है। इसे सुरक्षित रखना आपका कर्तव्य है। हम सत्याग्रह पर बैठे हैं जो कि अहिंसा द्वारा लड़ी गई लड़ाई है। प्रियंका ने आगे कहा कि हरीवंश राय जी की कविता का नाम इस योजना (अग्निपथ) को दिया गया जो इस देश के नवयुवकों को मार डालेगा। ये ऐसी स्कीम है जो सेना को खत्म कर देगी। लोकतांत्रिक तरीके से, शांतिपूर्वक तरीके से इस सरकार खत्म कीजिए।
विज्ञापन
युवाओं को मिला सिर्फ पकौड़े तलने का ज्ञान: राहुल गांधी
वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बार-बार नौकरी की झूठी उम्मीद देकर, प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को बेरोजगारी के ‘अग्निपथ’ पर चलने के लिए मजबूर किया है। 8 सालों में, 16 करोड़ नौकरियां देनी थीं मगर युवाओं को मिला सिर्फ पकौड़े तलने का ज्ञान। देश की इस हालत के जिम्मेदार केवल प्रधानमंत्री मोदी हैं।
विज्ञापन