{"_id":"5c4839bcbdec22737548a4c3","slug":"priyanka-gandhi-is-eastern-up-congress-incharge-bjp-troubled-says-renuka-chowdhury","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी के आने से भाजपा परेशान हो गई है! बजने लगा है टेंशन का अलार्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रियंका गांधी के आने से भाजपा परेशान हो गई है! बजने लगा है टेंशन का अलार्म
Wed, 23 Jan 2019 03:24 PM IST
Jitendra Bhardwaj
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
Published by: Jitendra Bhardwaj
Updated Wed, 23 Jan 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
संबित पात्रा, रेणुका चौधरी (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की दहलीज पर कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी को सक्रिय तौर से राजनीति में उतारकर एक बड़ा धमाका कर दिया है। यूपी में सपा-बसपा गठबंधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि वे अपने बलबूते चुनाव लड़ेंगे। नेताओं का यह दावा भी था कि इस बार यूपी के नतीजे चौकाने वाले होंगे। बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान प्रियंका गांधी को सौंपने के बाद कांग्रेस पार्टी का वह दावा अब जानदार लगने लगा है। हालांकि उनकी इस नियुक्ति को भाजपा ने राहुल का फेल होना बताया है।
भाजपा नेता संबित पात्रा का कहना है कि प्रियंका की नियुक्ति सीधे तौर पर राहुल गांधी की असफलता को प्रदर्शित करता है। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी नेता रेणुका चौधरी का कहना है कि प्रियंका गांधी के आने से भाजपा परेशान हो गई है। उनकी टेंशन का अलार्म बजने लगा है। राहुल गांधी ने भी अपने यूपी दौरे के दौरान कहा, प्रियंका के आने से भाजपा थोड़ी घबरा गई है।
यूपी में योगी को मुंहतोड़ जवाब देंगे: कांग्रेस
प्रियंका गांधी के आने से अब यूपी का चुनावी परिदृश्य पूरी तरह बदल जाएगा। कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी का कहना है कि लोकसभा चुनाव में अब योगी को अपनी राजनीतिक जमीन का अहसास होगा। प्रियंका गांधी का असर यूपी में नहीं, बल्कि सारे देश में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के वयोवृद्ध नेता मोतीलाल वोरा का कहना है कि प्रियंका को जो जिम्मेदारी मिली है, वह बहुत महत्वपूर्ण है। अब यूपी में कांग्रेस पार्टी अपने बलबूते भाजपा को पटकनी देगी। प्रियंका की नियुक्ति इसी बात की पुष्टि है। उनके आने से कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार होगा। देशभर में कांग्रेस पार्टी को इसका फायदा होना तय है।
भाजपा इसे राहुल की असफलता करार दे रही
प्रियंका गांधी की नियुक्ति को लेकर भाजपा एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पर हमलावर बन गई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, यह नियुक्ति कांग्रेस पार्टी के परिवारवाद को साबित करती है। कांग्रेस पार्टी में एक ही परिवार के लोग आगे आते रहे हैं। आज यह बात सच हो गई है।
राहुल गांधी को कहीं भी स्वीकार नहीं किया जा रहा, इसलिए कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका कार्ड खेला है। महागठबंधन के नेता राहुल को सच्चे मन से स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। कई नेताओं के बीच मन-मुटाव साफ देखा जा सकता है। कांग्रेस पार्टी को प्रियंका के आने का कोई फायदा नहीं मिलेगा।