फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi can be made Congress new president

कांग्रेस नेताओं की खोज प्रियंका पर आकर रूकी, पार्टी नेता गांधी परिवार को ही कमान सौंपने के पक्षधर

Tue, 30 Jul 2019 05:59 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 30 Jul 2019 05:59 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi can be made Congress new president
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI
कांग्रेस नेताओं की नए अध्यक्ष की खोज शायद पूरी हो गई है। दो महीने के बाद कांग्रेस की नेताओं की ओर से अधिकृत तौर पर कोई नाम सामने आया है तो महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का है। प्रियंका को कांग्रेस अध्यक्ष पद पर देखने की हसरत और मांग लंबे समय से उठती रही है लेकिन सांसद शशि थरूर के बाद अब पंजाब के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रियंका को सही विकल्प बताया है। 
विज्ञापन


उन्होंने सीडब्ल्यूसी पर छोड़ा है कि वे जल्द निर्णय ले। कैप्टन के बयान से साफ है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता गांधी परिवार को ही कमान सौंपने के पक्षधर हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रियंका गांधी कांग्रेस को अध्यक्ष पद सौंपने की वकालत करते हुए ट्वीट किया है कि वे एक बेहतरीन पंसद हैं जिनके नाम पर सभी की सहमति और समर्थन होगा। उन्होंने शशि थरूर की मांग पर सहमति जताते हुए उन्हें एक करिशमाई नेता बताया है जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को पसंद आएगा। 
विज्ञापन


कैप्टन ने इससे पहले किसी युवा को अध्यक्ष बनाने की बात कहकर तमाम वरिष्ठ नेताओं को दौड़ से बाहर किया था। शशि थरूर ने सोमवार को फिर दोहराया कि प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी पर गांधी परिवार फैसला ले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव उसी तरह हो जैसे ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी ने हाल ही में अपना पीएम चुना है। पूरी सीडब्ल्यूसी इस्तीफा दे और पार्टी के सभी पदों पर चुनाव के माध्यम से नेता चुने जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दूसरी ओर कांग्रेस ने 31 जुलाई को सभी महासचिवों की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 75वीं जयंति पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुलाई जा रही है। जबकि महासचिवों की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष और सीडब्ल्यूसी बैठक को लेकर चर्चा संभव है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बंद लिफाफे में एक नाम देने को कहा गया है। कांग्रेस नेता दो महीनों में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं।

 
पार्टी सूत्रों की मानें तो कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी प्रियंका से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने की मांग की थी लेकिन उन्होंने इससे इंकार किया है। बताते हैं कि प्रियंका ने साफ कर दिया है कि उनके नाम को विकल्प न माना जाए वे बतौर महासचिव काम करती रहेंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed