फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   rajpath ›   Priyanka away from election campaign

...तो मां की ममता ने किया प्रियंका को चुनाव प्रचार से दूर

Mon, 27 Feb 2017 10:59 AM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
Priyanka away from election campaign
प्रियंका

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को आगाज से अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा के पूरी तरह से प्रचार में न उतरने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


एक ओर पार्टी और गठबंधन के नेता उनका बचाव करते दिख रहे हैं तो दूसरी ओर विपक्षी निशाना साध रहे हैं, लेकिन यूपी के सियासी संग्राम से प्रियंका की दूरी की वजह राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक है। दरअसल, चुनाव अभियान के चरम पर पहुंचने के दौरान ही प्रियंका के बेटे रेहान को गंभीर चोट लग गई और बेटे की खातिर उन्हें खुद को चुनाव प्रचार से दूर रखना पड़ा।  
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी के बेटे रेहान को अचानक लगी चोट ने कांग्रेस की पूरी योजना पर पानी फेर दिया। बताते हैं कि रेहान को खेलने के दौरान आंख के पास काफी गंभीर चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Priyanka away from election campaign
प्रियंका गांधी - फोटो : file photo

रेहान की आंख बचाने के लिए उन्हें तत्काल सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया और नई दिल्ली से हैदराबाद तक के चिकित्सकों से संपर्क किया गया। ऐसे में रेहान की तीरमारदारी में प्रियंका और परिवार के अन्य सदस्यों को व्यस्त होना पड़ा। इस बात की जानकारी अखिलेश यादव को भी दे दी गई थी। बहरहाल, अब धीरे-धीरे रेहान के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

टीम राहुल के एक सदस्य के मुताबिक प्रियंका पर्दे के पीछे से चुनाव तैयारियों को लेकर सक्रिय रहती थीं। वह राहुल गांधी व अपने कार्यालय को संभालने के साथ ही पार्टी के रणनीतिकारों से चर्चा करने से लेकर रणनीति को अंतिम रूप देने में अहम भूमिका निभाती थीं। 

इतना ही नहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से विचार-विमर्श का जिम्मा भी वह खुद निभाती थीं, लेकिन अचानक बेटे को चोट लगने के कारण उन्हें काफी हद तक अपनी जिम्मेदारियों से किनारा करना पड़ा। जहां तक चुनाव प्रचार की बात है तो प्रियंका सिर्फ रायबरेली और अमेठी ही गईं। वहां भी उन्होंने भरपूर प्रचार नहीं किया। सूत्र मानते हैं कि इसका चुनाव प्रचार की मानिटरिंग पर बड़ा असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed