फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Private sector participation in space activities will be increased said jitendra singh

जितेंद्र सिंह ने कहा, अंतरिक्ष गतिविधियों में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाई जाएगी

Wed, 10 Jun 2020 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Jun 2020 03:34 AM IST
विज्ञापन
Private sector participation in space activities will be increased said jitendra singh
केंद्रीय राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह - फोटो : ANI

पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि निजी क्षेत्र भी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ईसरो) की सुविधाओं और अन्य प्रासंगिक संपत्तियों का उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन


मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष के दौरान अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत के लिए रोडमैप में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सहयोग किया है।
विज्ञापन


इसमें अंतरिक्ष गतिविधियों में निजी भागीदारी को बढ़ावा देने की पहल की गई है। निजी कंपनियों को उपग्रहों, प्रक्षेपणों और अंतरिक्ष आधारित सेवाओं में नया प्लेटफार्म दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रहों की खोज, बाहरी अंतरिक्ष यात्रा आदि के लिए भविष्य की परियोजनाएं निजी क्षेत्र के लिए खुली रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसरो द्वारा किए जाने वाले भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ पर सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों का चयन पूरा हो गया था और रूस में उनका प्रशिक्षण भी शुरू हो गया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण बाधित हो गया। इस परियोजना का जल्द काम किया जाएगा। इसरो ने स्कूली बच्चों के लिए विशेष युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम युविका शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed