{"_id":"5e70d2f08ebc3ea4ac6741b4","slug":"private-nabl-accredited-labs-will-soon-be-operationalised-for-coronavirus-tests-icmr","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएबीएल से मान्यता प्राप्त लैब जल्द करेंगे कोरोना जांच का काम: आईसीएमआर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनएबीएल से मान्यता प्राप्त लैब जल्द करेंगे कोरोना जांच का काम: आईसीएमआर
Tue, 17 Mar 2020 07:09 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 17 Mar 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस का टेस्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के 72 लैब जांच कर रहे हैं और निजी एनएबीएल से मान्यता प्राप्त लैब जल्द ही देश में इस विषाणु के संक्रमण की जांच करने लगेंगे। आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने सभी निजी लैबोरेटरी से अपील की कि कोविड-19 की मुफ्त जांच करने की पेशकश करें। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में जांच के लिए हमारे आईसीएमआर के 72 लैबोरेटरी हैं और महीने के अंत तक 49 और काम करने लगेंगे। भार्गव ने कहा कि वायरस के स्थानीय संचार के लिए भारत दूसरे चरण में है।
विज्ञापन
Dr Balram Bhargava, Director-general of Indian Council of Medical Research (ICMR): We have already placed orders for 1 million probes, reagents and primers are unlimited. We have also requested WHO to provide us 1 million probes. #Coronavirus pic.twitter.com/vPSsbNMRA8
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 17, 2020
उन्होंने कहा कि पिछले 14 दिनों में अंतरराष्ट्रीय विमानों से यात्रा करने वाले जिन लोगों में लक्षण दिख रहे हैं उनकी जांच वर्तमान प्रोटोकॉल के मुताबिक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लैबोरेटरी से पुष्ट कोरोना वायरस के मामलों में जो लोग संपर्क में आए उनकी जांच अवश्य की जानी चाहिए।
भार्गव ने कहा कि निजी एनएबीएल से मान्यता प्राप्त लैबोरेटरी जल्द ही काम करने लगेंगे। कई निजी लैबोरेटरी ने आईसीएमआर से संपर्क कर योगदान करने की इच्छा जताई थी और नेशनल एक्रेडिशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिबरेशन लैबोरेटरीज (एनएबीएल) से मान्यता प्राप्त 51 लैबोरटरी से बातचीत चल रही है।