खुलासा: मई में निजी अस्पतालों को दी गईं 1.29 करोड़ वैक्सीन, सिर्फ 22 लाख टीके ही हुए इस्तेमाल
सरकारी आंकड़ो ने खुलासा किया है कि निजी अस्पतालों के पास बड़ी मात्रा में वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध हैं। हालांकि जानकारों का मानना है कि निजी अस्पताल में ज्यादा कीमत होने की वजह से लोग वहां वैक्सीन लगवाने से कतराते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में मौजूदा समय में कोरोना वैक्सीन की किल्लत कई केंद्रों पर देखी गई, जिसकी वजह से कई सेंटर बंद भी करने पड़े लेकिन निजी अस्पतालों के पास वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर केंद्र सरकार ने जो डाटा सामने लेकर आई है, वो चौकाने वाला है। सरकारी आंकड़ों से जानकारी मिली है कि पिछले महीने निजी अस्पतालों में केवल 17 फीसदी खुराक का इस्तेमाल किया गया था। इसलिए निजी अस्पतालों के पास बिना इस्तेमाल की गई खुराक का बड़ा हिस्सा बचा हुआ है।
चार जून को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई महीने में देशभर में 7.4 करोड़ खुराकें उपलब्ध कराई गईं, जिनमें से निजी अस्पतालों को 1.85 करोड़ खुराकें दी गई थीं। निजी अस्पतालों ने उपलब्ध वैक्सीन में से 1.29 खुराकें खरीदी लेकिन सरकार के डाटा से पता चलता है कि केवल 22 लाख खुराक का इस्तेमाल किया गया था।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 25.87 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 1.12 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है: स्वास्थ्य मंत्रालय #COVID19
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2021
हालांकि जानकारों का कहना है कि निजी अस्पताल में वैक्सीन लगाने की कीमत ज्यादा है, इसलिए लोग सरकारी अस्पतालों का रुख कर रहे है और यही वजह है कि निजी अस्पतालों में इतनी संख्या में वैक्सीन उपलब्ध हैं। सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निजी अस्पतालों को 25 फीसदी वैक्सीन आवंटित की गई, जिसमें अस्पतालों ने 7.5 फीसदी वैक्सीन ही लगाई हैं। हालांकि सरकार ने ऐसे दावों को अनुचित बताया है और कहा कि ये हमारे पास उपलब्ध डाटा से मेल नहीं खाते हैं।
बता दें कि अब देश में 24 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है और सरकार ने एलान किया है कि इस साल के अंत तक सभी लोगों को वैक्सीन लगा दी जाएगी।