फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Private bill introduced in Rajya sabha to abolish Waqf Boards

Rajya Sabha: वक्फ बोर्डों को निरस्त करने के लिए सदन में निजी विधेयक पेश, विपक्षी नेताओं ने किया विरोध

Sat, 09 Dec 2023 06:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 09 Dec 2023 06:24 AM IST
सार

Rajya Sabha: वक्फ बोर्डों को निरस्त करने के लिए सदन में निजी विधेयक पेश, विपक्षी नेताओं ने किया विरोध

विज्ञापन
Private bill introduced in Rajya sabha to abolish Waqf Boards
Rajya Sabha - फोटो : ANI

विस्तार

राज्यसभा में शुक्रवार को भाजपा के हरनाथ सिंह यादव ने वक्फ बोर्ड अधिनियम 1995 निरस्त करने के लिए ‘वक्फ बोर्ड निरसन विधेयक 2022’ सदन में पेश करने की अनुमति मांगी। इसका विपक्षी सांसदों ने विरोध किया। काफी बहस के बाद इस पर मत विभाजन किया गया। पक्ष में 53 मत पड़ने पर बिल सदन में पेश किया गया। माकपा के एस कुमार पी ने कहा कि निजी बिल वक्फ की परंपरा को जानबूझकर छेड़ने का प्रयास है। द्रमुक के पी विल्सन ने कहा, विधेयक को अनुमति देना संविधान का उल्लंघन होगा। वहीं कांग्रेस की जेबी माथेर हीशम ने कहा, सरकार जानबूझकर संवेदनशील मुद्दे छेड़ती है।
विज्ञापन


राज्यसभा में यह निजी विधेयक भी पेश
बीजद सांसद सुजीत कुमार ने राज्यसभा में पुरावशेष और कला खजाना अधिनियम 1972 में संशोधन और भारतीय दंड संहिता 1860 में संशोधन के लिए दो विधेयक पेश किए। जेडीयू के रामनाथ ठाकुर ने राज्यसभा में विवाह व संबंध की स्वतंत्रता और अपराध निषेध सम्मान विधेयक 2023 पेश किया। भाजपा के विप्लव देव ने स्कूलों में पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली की शिक्षा अनिवार्य बनाने वाला बिल पेश किया।
विज्ञापन


मुफ्त इंटरनेट का अधिकार विधेयक- 2023 पेश
राकांपा की डॉ. फौजिया खान ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और हिंसा से निपटने के लिए एक निजी विधेयक पेश किया।    
वाम सांसद डीआर शिवदासन ने तीन बिल पेश किए। इसमें मुफ्त इंटरनेट का अधिकार विधेयक 2023, नागरिकों को सार्वजनिक स्थान तक मुक्त पहुंच प्रदान करने वाला विधेयक, सार्वजनिक स्थान का अधिकार विधेयक 2023 और प्रारंभिक बचपन देखभाल का अधिकार विधेयक 2023 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed