Kerala: जेल में कम मटन मिला तो जेल कर्मियों को मारने दौड़ा कैदी, गुस्से में कचरे में फेंकी दी हुई करी
पूजापुरा पुलिस का कहना है कि मामला शनिवार का है। शनिवार को जेल के कैदियों के लिए मटन का मेन्यू था। इसलिए उन्हें खाने में मटन करी परोसी गई थी। लेकिन परोसे गए मटन की मात्रा देखकर आरोपी भड़क गया और उसने जेल कर्मियों और अधिकारियों के साथ मारपीट करने का प्रयास किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में जेल में बंद एक आरोपी ने जेल में हंगामा कर दिया। आरोपी का कहना है कि खाने में दिया गया मटन काफी कम था। इसके बाद आरोपी जेल अधिकारियों से मारपीट पर उतर हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानिए, क्या है पूरा मामला
पूजापुरा पुलिस का कहना है कि मामला शनिवार का है। शनिवार को जेल के कैदियों के लिए मटन का मेन्यू था। इसलिए उन्हें खाने में मटन करी परोसी गई थी। लेकिन परोसे गए मटन की मात्रा देखकर आरोपी भड़क गया और उसने जेल कर्मियों और अधिकारियों के साथ मारपीट करने का प्रयास किया। जेल अधिकारियों की शिकायत के बाद मामला हमने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
पहले भी कर चुका हंगामा
पूजापुरा जेल के डिप्टी अधीक्षक ने बताया कि आरोपी फैजस वायनाड का रहने वाला है। उसे ड्रग्स मामले में सजा मिली है। उसे जेल के उच्च सुरक्षा वाले सेल में बंद किया गया है। हम शनिवार को कैदियों को मटन करी देते हैं। सबको समान मात्रा में ही करी परोसी गई थी। लेकिन फैजस ने मात्रा को लेकर मुद्दा बनाया और हंगामा शुरू कर दिया। उसने दिए गए मटन को कचरे की टोकरी में फेंक दिया था। अधिकारी के अनुसार, फैजस हर बार ऐसा ही करता है। इसके अलावा भी अन्य जेलों में वह इसी तरह खाने को लेकर हंगामा कर चुका है।