फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prior to Sachin Tendulkar, Dhyan Chand should have got Bharat Ratna

अमर उजाला पोल: सचिन तेंदुलकर से पहले ध्यानचंद को मिलना चाहिए था भारत रत्न

Mon, 25 Sep 2017 09:54 PM IST
amarujala.com- Written by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Written by: अभिषेक तिवारी Updated Mon, 25 Sep 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
Prior to Sachin Tendulkar, Dhyan Chand should have got Bharat Ratna
amarujala poll - फोटो : File Photo

सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के कितने बड़े रिकॉर्डधारी रहे हों परंतु ध्यानचंद की असाधारण प्रतिभा के सामने उनका कद कतई बड़ा नहीं हो सकता। लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस शासन ने 2014 के आम चुनाव के दौरान क्रिकेट के भगवान को रिटायरमेंट के दौरान भारत रत्न के तमगे से नवाज दिया ताकि उसे मोदी लहर के खिलाफ जीत में मदद मिल सके।

विज्ञापन


कांग्रेस ने भारत रत्न के लिए बड़ी आसानी से ध्यानचंद के मुकाबले सचिन तेंदुलकर को आगे कर एक नए विवाद को जन्म दे दिया था जिस पर आगे चलकर बहस होनी ही थी कि क्या सचिन तेंदुलकर को ध्यानचंद से पहले भारत रत्न मिलना उचित है?  
विज्ञापन


सचिन को इस विवाद में दोषी नहीं ठहराया जा सकता। क्रिकेट के जरिए देश की अथाह सेवा करते हुए उन्होंने भारत का नाम दुनिया में प्रसिद्ध किया है। उनकी क्रिकेट कला पर भी कोई प्रश्नचिन्ह नहीं उठा सकता। लेकिन वह इस मसले पर स्वयं आगे आकर ध्यानचंद का नाम इस प्रति‌‌ष्ठित पुरस्कार के लिए आगे कर सकते थे। ऐसा करते तो मास्टर ब्लास्टर शायद और महान हो जाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- अमर उजाला पोल: लोग नहीं चाहते कमल हासन राजनीति में रखें कदम


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या सचिन तेंदुलकर से पहले ध्यानचंद को मिलना चाहिए था भारत रत्न?'

पोल के जवाब में हमें कुल 30,160 वोट मिले। इनमें 80.98 फीसदी (24,425 वोट) पाठकों ने हां में सहमति देते हुए माना कि सचिन तेंदुलकर से पहले ध्यानचंद को भारत रत्न मिलना चाहिए था, जबकि  16.38 फीसदी (4,939 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताई है। वहीं 2.64 फीसदी (796 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed