पीएम मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने की कोरोना पर प्रतिक्रिया और तैयारियों की समीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने शनिवार को कोरोना वायरस के मुद्दे पर तैयारियों और प्रतिक्रिया की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में कोरोना वैक्सीन के विकास और वितरण योजना पर चर्चा की गई।
इसके अलावा जिले और राज्यों में कोरोना मामले व प्रबंधन को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में पीके मिश्रा ने पिछले कुछ महीनों में विकसित किए गए कार्यों और विश्लेषण को ध्यान में रखते हुए आने वाले महीनों के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया।
Principal Secretary to PM directed all concerned to build on the knowledge and analysis that has been developed over the last few months to work out the Detailed Action Plan for the coming months: Government of India #COVID19 https://t.co/4XmaP3bWrN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 12, 2020
देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिला। यह तीसरा दिन है जब एक दिन में 95 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को 97,570 नए मामले सामने आए।
इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 46 लाख 59 हजार से अधिक हो गई है। लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आंकड़े के अनुसार, अब तक 36 लाख 24 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।
पिछले 24 घंटे में साढ़े 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 11 सितंबर तक कुल 5,51,89,226 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शुक्रवार को एक दिन में 10,91,251 नमूनों की जांच की गई। हालांकि, जांच की यह संख्या गुरुवार की तुलना में कम है, लेकिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
पिछले 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा मरीजों ने कोरोना को दी मात
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या में भी तेजी आई है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 81,533 मरीज ठीक हुए हैं। जिसमें से पांच राज्यों- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में ठीक होने वाले मरीजों की दर 60 फीसदी है।