फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Principal arrested in Chhattisgarh for molestation and Ashram superintendent in Maharashtra for rape

Rape/Molestation: छेड़छाड़ व दुष्कर्म में छत्तीसगढ़ में प्राचार्य गिरफ्तार, महाराष्ट्र में आश्रम अधीक्षक

Mon, 08 Aug 2022 03:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कोरबा/चंद्रपुर
पीटीआई, कोरबा/चंद्रपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 08 Aug 2022 03:36 PM IST
विज्ञापन
Principal arrested in Chhattisgarh for molestation and  Ashram superintendent in Maharashtra for rape
arrest symbol - फोटो : amar ujala

छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र से छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म की शर्मनाक खबरें आई हैं। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में निजी स्कूल के  45 साल के प्राचार्य को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक आश्रम की 13 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में वहां के अधीक्षक को दबोचा गया है। 

विज्ञापन


कोरबा से आई खबर के अनुसार प्राचार्य ने कक्षा पांचवीं और सातवीं की अबोध बालिकाओं के साथ दरिंदगी की। पिछले सप्ताह इन बच्चियों ने घर पहुंचने पर परिजनों को छेड़छाड़ की घटना से अवगत कराया। सूरजपुर के कोतवाली थाना प्रभारी प्रकाश राठौर ने बताया कि प्राचार्य ने बच्चियों को अपने कक्ष में बुलाकर हरकत की। परिजनों की शिकायत पर शनिवार को प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो व भादंवि की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में स्कूल के मालिक ने भी यह घटना सामने आने के बाद कुछ परिजनों द्वारा उनके साथ मारपीट की शिकायत की है। मामले में जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


आश्रम स्कूल की 13 साल की छात्रा से हरकत
उधर, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित एक आश्रम स्कूल के अधीक्षक को 13 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है। घटना बरंज तांडा गांव के घामबाई आश्रम में हुई। यह भद्रावती तहसील में आता है। यह जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी को भादंवि की धारा 376 व पोक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत पकड़ा है। घटना की एफआईआर वर्धा जिले के हिंगनघाट पुलिस थाने में दर्ज की गई है, क्योंकि पीड़िता के परिजन वहां रहते हैं। बाद में केस भद्रावती पुलिस थाने का हस्तांतरित कर दिया गया। एसडीओपी आयुष नोपानी ने बताया कि पीड़िता इस रहवासी स्कूल में रहकर पढ़ती है, जबकि आरोपी वहां का अधीक्षक है। पीड़िता को जांच के लिए नागपुर भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed