फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prince william and kate middleton will come to see taj mahal

ताजमहल का दीदार करेगी ब्रिटेन के शाही परिवार की तीसरी पीढ़ी

Thu, 07 Apr 2016 04:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 07 Apr 2016 04:25 AM IST
सार

  • सेंट्रल टैंक पर ही महारानी और प्रिंसेज ने खिंचवाए थे फोटो
  • प्रिंस विलियम से मिलने के लिए होटल संचालक ने मांगा समय
  • तोहफे में देना चाहते हैं महारानी एलिजाबेथ की ताज की तस्वीरें

विज्ञापन
prince william and kate middleton will come to see taj mahal
प्रिंस विलियम केट मिडलटन - फोटो : amar ujala bureau

विस्तार

जिस ताजमहल को ईस्ट इंडिया कंपनी के अफसर नीलाम करना चाहते थे, उसी के दीदार के लिए ब्रिटेन के शाही परिवार की तीसरी पीढ़ी लगातार दीदार के लिए आ रही है। 1961 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, 1992 में प्रिंसेज डायना और अब 16 अप्रैल को प्रिंस विलियम अपनी पत्नी के साथ ताज के दीदार के लिए आ रहे हैं। आगरा के होटल संचालक सुरेंद्र शर्मा ने ब्रिटिश दूतावास से प्रिंस विलियम से मिलने के लिए वक्त मांगा है, ताकि वह उन्हें उनकी दादी महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय के ताजमहल दौरे के फोटो भेंट कर सकें।
विज्ञापन


1907 लगी थी संगमरमर की चार बेंच
जिस बेंच का नाम ब्रिटेन की राजकुमारी डायना के नाम पर पड़ा, उसे ब्रिटिश हुकूमत के दौरान ही 1907 में लगाया गया था। ब्रिटिश अधिकारियों ने सेंट्रल टैंक पर लगी इंग्लिश वास्तुकला वाली बेंच हटवाकर इनकी जगह चार मुगल डिजायन वाली संगमरमर की बेंच तैयार करवाईं। 
विज्ञापन


महारानी नहीं, राजकुमारी डायना के नाम पर बेंच
ताजमहल पर दुनिया भर की हस्तियों ने फोटो खिंचवाए। शाही परिवार की महारानी एलिजाबेथ ने जनवरी 1961 में पति प्रिंस फिलिप के साथ ताज का दौरा किया, लेकिन जिस बेंच पर उन्होंने फोटो खिंचवाए, उसका नाम उनके नाम से चर्चित नहीं हो सका। शाही परिवार की राजकुमारी डायना जब 1992 में ताज आईं तो उस बेंच का नाम डायना बेंच के नाम से प्रसिद्ध हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘हमने प्रिंस विलियम से मुलाकात करने के लिए दो मिनट का वक्त मांगा है ताकि महारानी एलिजाबेथ के 1961 में ताज दौरे की फोटो एलबम सौंप सकें।’
-सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष, ब्रज मंडल हेरिटेज कंजरवेशन सोसायटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed