{"_id":"5f08ff5c8ebc3e63887e1ea1","slug":"prince-charles-says-inspire-to-live-life-with-indian-philosophy-in-global-week-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंडिया ग्लोबल वीक 2020: भारतीय दर्शन से जीवन जीने की प्रेरणा लेता हूं: प्रिंस चार्ल्स","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंडिया ग्लोबल वीक 2020: भारतीय दर्शन से जीवन जीने की प्रेरणा लेता हूं: प्रिंस चार्ल्स
Sat, 11 Jul 2020 05:23 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 11 Jul 2020 05:23 AM IST
विज्ञापन
prince charles
इंडिया ग्लोबल वीक 2020 में शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने भारतीय जीवनशैली की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय दर्शन उन्हें जिंदगी जीने की प्रेरणा देता है। भारत की विविधता और लचीलापन जिंदगी के बारे में बहुत कुछ सिखाता है।
प्रिंस चाल्स ने कहा, भारतीय जीवनशैली में मानवता और प्रकृति के बीच एक रिश्ता कायम होता है जो जिंदगी को खुशहाल बनाता है। उन्होंने कहा, मौजूदा संकट के दौर में पूरी दुनिया को सतत जीवन प्रवाह के लिए मूल्यों को स्थापित करने की जरूरत है। प्रकृति, समाज और भौतिक अर्थ के बीच परस्पर तालमेल बनाने की जरूरत है। जीवनशैली के स्तर को बेहतर बनाने के लिए रोजगार सृजन की आवश्यकता होगी।
नए उद्योग स्थापित करने होंगे और बाजारों को नया रूप देना होगा। उन्होंने कहा, हमें भारतीय दर्शन से सीख लेनी चाहिए कि सभी बदलाव हम अपने अंदर से लाएंगे और इस चुनौतीपूर्ण वक्त में आगे बढ़ेंगे। प्रिंस चार्ल्स ने कहा, भारतीयों ने मुझे हमेशा प्रोत्साहन मिलता है। उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में ये लोग अहम भूमिका निभाते हैं। इनकी महत्वाकांक्षाएं और सोच हमेशा प्रेरित करती है। प्रिंस ऑफ वेल्स ने इस दौरान भारत और ब्रिटेन से मिलकर कोरोना, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक जैव विविधता की चुनौतियों से निपटने में सहयोग बढ़ाने की अपील की।

Trending Videos
मजबूत रिश्तों के लिए भारत ब्रिटेन बनाएं रोडमैप: गायत्री
ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त गायत्री इस्सर कुमार ने इस दौरान कहा कि भारत और ब्रिटेन को मजबूत रिश्तों के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए भी बड़ी प्राथमिकता है। पूरी दुनिया आज कोरोना के बाद नए भू राजनीतिक परिदृश्य के लिए एजेंडा स्थापित करने की तैयारी में है। आपदा के इस क्षण में हमारे सामने कई अवसर भी हैं जिन्हें हासिल करना और उनका लाभ उठाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा, ब्रिटेन में पद संभालने के बाद उनकी प्राथमिकता होगी कि दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग और रिश्ते पहले से मजबूत हों।