{"_id":"6020e4d58ebc3e26bb5cad89","slug":"prime-minster-narendra-modi-in-rajya-sabha-saying-be-aware-from-so-called-activist-and-new-version-of-fdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में बोले पीएम मोदी -'आंदोलनजीवी' और 'नई एफडीआई' से देश को बचाना है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा में बोले पीएम मोदी -'आंदोलनजीवी' और 'नई एफडीआई' से देश को बचाना है
Mon, 08 Feb 2021 12:44 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राज्यसभा में विपक्ष पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने बुद्धिजीवी सुना था, लेकिन कुछ लोग आंदोलनजीवी हो गए हैं। देश में कुछ भी हो, ये लोग वहां पहुंच जाते हैं, कभी पर्दे के पीछे तो कभी फ्रंट पर। हमे ऐसे लोगों को पहचानना होगा और इनसे बचना होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में चाहे वकील आंदोलन कर रहे हों या छात्र, ये लोग हर आंदोलन में जाते हैं। ये लोग खुद कोई आंदोलन नहीं चला सकते। ये आंदोलनजीवी ही परजीवी हैं, जो हर जगह मिलते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में अंतरराष्ट्रीय साजिश को लेकर भी जवाब दिया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में एक नया एफडीआई मैदान में आया है, जिसकी फुलफॉर्म है फॉरेन डिस्ट्रक्टिव आइडियोलॉजी। देश को इस नए एफडीआई से बचाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत किसी सरकार का नहीं बल्कि देश का आंदोलन है।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोग हैं जो देश को अस्थिर करना चाहते हैं, ऐसे में हमें सतर्क रहने की जरूरत है। पंजाब का बंटवारा हुआ, 1984 के दंगे हुए, कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट में भी ऐसा ही हुआ, इससे देश को बहुत नुकसान हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग सिख भाइयों के दिमाग में गलत बातें भर रहे हैं, इस देश को सिखों पर गर्व है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने पंजाब की रोटी खाई है, सिख गुरुओं की परंपरा को हम मानते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, उससे देश का भला नहीं होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि एमएसपी है, था और भविष्य में रहेगा। मंडियों को मजबूत और आधुनिक किया जा रहा है।
इसके अलावा किसानों की आय को दोगुना करने के लिए दूसरे उपायों पर बल दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर अब देर कर देंगे तो किसानों को अंधकरा की तरफ धकेल देंगे।