फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah Birthday: PM Modi wished Amit shah on his birthday

पीएम ने अमित शाह को जन्मदिन पर दी बधाई, केंद्रीय मंत्री ने भाजपा अध्यक्ष को बताया ‘‘आज का चाणक्य’’

Mon, 22 Oct 2018 11:21 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Oct 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
Amit shah Birthday: PM Modi wished Amit shah on his birthday
Amit Shah in Jabalpur

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सोमवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी दृढ़ता और कठिन परिश्रम पार्टी के लिए मूल्यवान संपत्ति है। शाह आज 54 वर्ष के हो गए। 

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अमित भाई के नेतृत्व में पूरे भारत में पार्टी का महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है। उनकी दृढ़ता और कठिन परिश्रम पार्टी के लिए मूल्यवान संपत्ति है।’’ प्रधानमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की भी कामना की।  अमित शाह को चुनावी बाजी पलटने में महारत हासिल है। इसी कारण बीजेपी का अध्यक्ष बनते समय उन्हें 'आधुनिक चाणक्य' भी बताया गया।

विज्ञापन

 





केंद्रीय मंत्री नाइक ने शाह को ‘‘आज का चाणक्य’’ बताया


केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद यशो नाइक ने सोमवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए उन्हें ‘‘आज का चाणक्य’’ बताया। उत्तरी गोवा से भाजपा सांसद नाइक ने शाह को ट्विटर पर शुभकामना दी। शाह आज 54 साल के हो गए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रधान सेवक के विजय रथ का सफल नेतृत्व करने वाले आज के चाणक्य अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामना।’’ नाइक ने कहा कि विचारधारा के प्रति शाह की प्रतिबद्धता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध उन्हें सबसे अलग बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed