{"_id":"5e78446e8ebc3e7697288dee","slug":"prime-minister-tweet-on-lockdwon-some-people-are-not-taking-it-seriously","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: पीएम मोदी और सीएम योगी की दोबारा अपील- लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: पीएम मोदी और सीएम योगी की दोबारा अपील- लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करें
Mon, 23 Mar 2020 11:48 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ से बात करते पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की थी। देश में जनता कर्फ्यू का काफी असर भी देखने को मिला था लेकिन सोमवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लोगों को जनता कर्फ्यू के प्रति गंभीर होने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में अब तक कोरोना से 396 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक ही दिन 81 नए मामले सामने आए हैं जो एक बहुत बड़ी संख्या है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए एक बार फिर देश की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से खुद और अपने परिवार की रक्षा करें। लॉकडाउन के समय सरकार की तरफ से जारी किए निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य सरकारों से भी अपील करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखा जाए। पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से रविवार को जनता कर्फ्यू का पालन करने को कहा था। उन्होंने देश की जनता से अपील की थी कि रविवार शाम 5 बजे घरों से बाहर निकलकर तालियां या थालियां बजाकर कोरोना से लड़ रहे लोगों का समर्थन करें।
सीएम योगी ने भी फिर की अपील- लॉकडाउन को गंभीरता से ले जनता
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता से लॉकडाउन को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए सोमवार को कहा कि लोग घरों के अंदर रहे और स्वयं एवं अपने परिवार को बचाएं।
योगी ने ट्वीट किया कि आप सब से पुनः अपील है कि लॉकडाउन को गंभीरता से लें। घर के अंदर रहें, अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं। सभी से अनुरोध है कि निर्देशों, नियमों और कानूनों का पालन करें और इस महामारी के विरुद्ध लड़ाई में सरकार के साथ मिल कर काम करें। सतर्क रहें, जागरूक रहें।
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजधानी लखनऊ समेत 16 जिलों में तीन दिनों के लिये लॉकडाउन घोषित किया है।
मुख्यमंत्री ने रविवार को लखनऊ में कहा था कि प्रदेश के लोगों ने जनता कर्फ्यू में सराहनीय योगदान किया है और यह कार्यक्रम अभी जारी रहेगा। ऐसे 16 जिलों को 23 से 25 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन किया गया है जहां कोरोना वायरस से कोई भी व्यक्ति प्रभावित है, या किसी को पृथक किया गया है।
उन्होंने बताया कि इन जिलों में आगरा, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, बरेली, आजमगढ़, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, गोरखपुर, पीलीभीत और सहारनपुर शामिल हैं।