फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister to introduce rail projects before elections

चुनावों से पहले प्रधानमंत्री देंगे सौगात, तीन रेल परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

Thu, 07 Feb 2019 05:43 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Thu, 07 Feb 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister to introduce rail projects before elections
श्रीनगर में लोगों को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी हफ्तों में रेलवे की कम से कम तीन परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे जिन्हें वर्तमान सरकार में मेक इन इंडिया के तहत पूरा किया गया है। सूत्रों ने बताया कि विभिन्न रेल जोन के अधिकारियों से कहा गया है कि एक महीने के अंदर अपनी बड़ी उपलब्धियों की सूची तैयार करें ताकि उन्हें उपयुक्त तरीके से दिखाया जा सके।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन 18 या वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि रेलगाड़ी का निर्माण चेन्नई इंटीग्रल कोच फैक्टरी ने महज 18 महीने में पूरा किया था। वहीं भारत की पहली बिना इंजन वाली रेलगाड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से वाराणसी के बीच चलेगी। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री 19 फरवरी को रेलवे के पहले परिवर्तित लोकोमोटिव, डीजल लोकोमोटिव को बदलकर इलेक्ट्रिक में किए जाने का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


परिवर्तित किए जाने से लोकोमोटिव की क्षमता 2600 हॉर्सपावर से बढ़कर 5000 हॉर्सपावर हो गई है। परियोजना पर काम 22 दिसम्बर 2017 से शुरू हुआ था और नये लोकोमोटिव को 28 फरवरी 2018 को रवाना किया गया था। वाराणसी में इसे परिवर्तित किए जाने में 69 दिन लगे। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, लोकोमोटिव की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में कर सकते हैं और यह लुधियाना तक की दूरी तय करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री 27 फरवरी को तमिलनाडु में रामेश्वरम से धनुषकोडी के बीच ब्रॉड गेज रेल लाइन की आधारशिला रखेंगे। यह रेल लाइन 1964 में चक्रवात से तबाह हो गई थी और तब से इस पर ध्यान नहीं दिया गया। अब दोनों बड़े तीर्थस्थल को जोड़ने वाली लाइन 208 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed