फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister's attacked said such parties are the biggest threat to democracy

प्रधानमंत्री का परिवारवादी पार्टियों पर प्रहार, बोले- ये लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा

Wed, 11 Nov 2020 10:05 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 11 Nov 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's  attacked said such parties are the biggest threat to democracy
PM Modi - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवादी पार्टियों को लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सफलता को ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र की जीत करार दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 21वीं सदी के भारत के नागरिक, बार-बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं कि अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ ईमानदारी से काम करेगा। प्रधानमंत्री मोदी बिहार और देश के विभिन्न राज्यों के उपचुनावों में भाजपा को मिली विजय के उपलक्ष्य पर भाजपा मुख्यालय में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


परिवारवादी पार्टियों का जाल लोकतंत्र के लिए खतरा
मोदी ने किसी दल का नाम लिए बगैर कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक परिवारवादी पार्टियों का जाल लोकतंत्र के लिए खतरा बनता जा रहा है। दुर्भाग्य से एक राष्ट्रीय पार्टी भी एक परिवार के चंगुल में फंस गई है। यह देश का युवा भली-भांति जानता है। परिवारों की पार्टियां या परिवारवादी पार्टियां, लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, लोकतंत्र को मजबूत बनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का दायित्व और बढ़ जाता है कि वह अपने दल में लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखे। हमें अपनी पार्टी को जीवंत लोकतंत्र का जीता-जागता उदाहरण बनाना है। पार्टी हर कार्यकर्ता और हर नागरिक के लिए अवसरों का एक बेहतरीन मंच बने।''

बिहार में विकास के कार्यों की जीत 

बिहार के नतीजों को ‘सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र की जीत बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ''राज्य की जनता ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि वे पारखी भी हैं और जागरूक भी। बिहार में विकास के कार्यों की जीत हुई है। बिहार में सच जीता है, विश्वास जीता है बिहार का युवा जीता है, माताएं-बहनें-बेटियां जीती हैं! बिहार का गरीब जीता है, किसान जीता है।''

मोदी ने कहा, बिहार के गौरव की जीत
मोदी ने कहा कि देश का विकास और राज्य का विकास आज सबसे बड़ी कसौटी है और आने वाले समय में भी यही चुनाव का आधार रहने वाला है। उन्होंने कहा कि जो लोग ये नहीं समझ रहे, इस बार भी उनकी जगह-जगह जमानत जब्त हो गई है। ये बिहार की आकांक्षाओं की जीत है, बिहार के गौरव की जीत है।

बिहार के साथ ही विभिन्न उपचुनावों में भाजपा का परचम लहराने का उल्लेख करते हुए और चुनावों में भाजपा को लगातार मिल रही सफलता की ओर इशारा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के नागरिक, बार-बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं कि अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ ईमानदारी से काम करेगा। उन्होंने कहा, हर राजनीतिक दल से देश के लोगों की यही अपेक्षा है कि देश के लिए काम करो, देश के काम से मतलब रखो। 

चुनाव आयोग का आभार जताया 
भारत माता की जय के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मोदी ने कोरोना संक्रमण काल में भारी संख्या में मतदान के लिए और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed