फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister of bulgaria was fined for not applying mask, PM Modi mentioned

मास्क ना लगाने पर इस देश के प्रधानमंत्री पर लगा था जुर्माना, पीएम मोदी ने किया जिक्र

Tue, 30 Jun 2020 04:58 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 30 Jun 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister of bulgaria was fined for not applying mask, PM Modi mentioned
बोकोको बोरिसोव - फोटो : social media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए कोरोना को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने एक देश के प्रधानमंत्री पर नियमों का पालन ना करने पर लगे जुर्माने का जिक्र किया है। दरअसल पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बोकोको बोरिसोव का जिक्र किया। बोरिसोव एक चर्च में बिना मास्क लगाए ही पहुंच गए थे जिसके बाद देश के नियमों के तहत उनपर करीब 14 हजार रुपये (150 पॉउंड) का जुर्माना लगाया गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन


बुल्गारिया में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया था, लेकिन इसी महीने वहां के पीएम ने बिना मास्क के चर्च में प्रवेश किया जिसके बाद उनपर और उनके कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने मंगलवार को अपने संबोधन में उन्हीं का जिक्र करते हुए कहा कि अभी आपने खबरों में देखा होगा कि एक देश के प्रधानमंत्री पर 13 हजार का जुर्माना इसलिए लगाया गया, क्योंकि उन्होंने मास्क नहीं पहना था। भारत में भी स्थानीय प्रशासन को इसी चुस्ती से काम करना चाहिए। यह 130 भारतीयों की रक्षा का अभियान है। गांव का प्रधान हो या देश का प्रधानमंत्री, कोई भी नियमों से ऊपर नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कोरोना को लेकर अभी भी ध्यान देने की आवश्यकता है। खासकर कंटेनमेंट जोन में हमें बहुत ध्यान देना होगा। जो भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे, हमें उन्हें टोकना होगा, रोकना होगा और समझाना भी होगा। उन्होंने कहा, 'देश में लॉकडाउन का दौर समाप्त होने के बाद और जब से देश में अनलॉक-1 हुआ है, व्यक्तिगत और सामाजिक व्यवहार में लापरवाही बढ़ती ही चली जा रही है। पहले हम मास्क को लेकर, दो गज की दूरी को लेकर, 20 सेकेंड तक दिन में कई बार हाथ धोने को लेकर बहुत सतर्क थे। हमें उसी सतर्कता के साथ रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed