{"_id":"5ed1deeb3b3acc06e1174714","slug":"prime-minister-narendra-modi-writes-in-an-open-letter-says-the-fight-against-coronavirus-is-big-and-we-will-win-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का खुला पत्र- कोरोना के खिलाफ लड़ाई लंबी है, हम विजय पथ पर चल पड़े हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी का खुला पत्र- कोरोना के खिलाफ लड़ाई लंबी है, हम विजय पथ पर चल पड़े हैं
Sat, 30 May 2020 09:49 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 30 May 2020 09:49 AM IST
सार
- मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल का एक साल पूरा
- प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों के नाम खुला पत्र
- कोरोना के खिलाफ लड़ाई लंबी है, हम विजय पथ पर निकल पड़े हैं- पीएम
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के बाद अपने देशवासियों के नाम एक खुला पत्र लिखा है। इस पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में धैर्य और जीवटता को बनाए रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने देशवासियों से कहा है कि आने वाले दिनों में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपना धैर्य बनाकर रखें। पत्र में लिखा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लंबी है और हम विजय पथ पर चल पड़े हैं। इसके लिए देशवासियों से अपील है कि वो सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देश का पालन करें।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अगर नियमों का पालन नहीं किया जाएगा तो जीवन में हो रही असुविधा, जीवन पर आफत के रूप में बदल सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दूसरे कार्यकाल के लिए 30 मई 2019 को शपथ ली थी।
विज्ञापन
पत्र में मोदी ने कोविड-19 की वजह से पूरे देश में लागू लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों, कारीगरों, छोटे उद्योगों, दुकानदारों, रेहड़ी पटरी पर ठेला लगाने वालों को हुई परेशानियों का जिक्र किया और कहा कि इनकी परेशानियां दूर करने के लिए सभी मिलकर प्रयास कर रहे हैं।
कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बात का ध्यान सबको रखें कि जीवन में हो रही असुविधा, जीवन पर आफत में न बदल जाए। इसके लिए हर भारतीय को दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
उन्होंने कहा कि अभी तक हमने धैर्य और जीवटता बनाए रखना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज अन्य देशों की तुलना में ज्यादा संभली हुई स्थिति में है। ये लड़ाई लंबी है लेकिन हम विजय पथ पर चल पड़े हैं और विजयी होना हम सबका सामूहिक संकल्प है।