फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi will visit Lord Bahubali Mahamastakabhisheka in Karnataka

2 दिन के दौरे पर कर्नाटक पहुंचे PM मोदी, भगवान बाहुबली का करेंगे मस्तकाभिषेक

Mon, 19 Feb 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू Updated Mon, 19 Feb 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will visit Lord Bahubali Mahamastakabhisheka in Karnataka
मोदी- सिद्धारमैया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के कर्नाटक दौरे पर पहुंच गए हैं। पीएम रविवार रात को मैसूर पहुंचे। जहां उनकी अगवानी करने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एयरपोर्ट आए थे। सोमवार को मोदी श्रवणबेलगोला में भगवान बाहुबली के मस्तकाभिषेक उत्सव में हिस्सा लेंगे। यह स्थान मैसूर से 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

विज्ञापन


सोमवार को मोदी राज्य की कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। 15 दिनों के अंदर यह मोदी का दूसरा कर्नाटक दौरा है। इससे पहले वह 4 फरवरी को बंगलूरू आए थे। बता दें कि राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक बीजेपी प्रवक्ता ने बताया कि मोदी देर रात को मैसूर पहुंचे। सोमवार को वह जैन देवता गोमतेश्वर के मस्तकाभिषेक महोत्सव में शामिल होंगे।
विज्ञापन


इस समारोह के लिए पीएम हेलिकॉप्टर के जरिए श्रवणबेलगोला जाएंगे। शाम को मैसूर के महाराजा मैदान में पीएम एक रैली को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने 4 फरवरी को बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के तहत रैली की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed