फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi will not be the face of Delhi BJP in Delhi Election

दिल्ली चुनाव में भाजपा का चेहरा नहीं होंगे पीएम मोदी, ये है मुख्य वजह

Fri, 04 Oct 2019 06:38 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला
अमित शर्मा, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 04 Oct 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will not be the face of Delhi BJP in Delhi Election
पीएम मोदी, मनोज तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही भाजपा अपना हर चुनाव उन्हीं के नाम के इर्द-गिर्द लड़ती आई है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश जैसे कुछ विधानसभा चुनावों को छोड़ दें, तो उसे नरेंद्र मोदी के नाम के सहारे हर बड़ा चुनाव जीतने में कामयाबी भी मिली है। यही कारण है कि पार्टी हर चुनाव को मोदी ब्रांड के आसपास ही समेटने की कोशिश करती रही है।

विज्ञापन


लेकिन पीएम मोदी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में पार्टी का सबसे बड़ा 'दांव' नहीं होंगे। उनकी जगह पार्टी अरविंद केजरीवाल सरकार की कथित नाकामियों पर केंद्रित करने की रणनीति बना रही है। हालांकि अनुच्छेद-370, तीन तलाक, एनआरसी और राम मंदिर पर आने वाला संभावित फैसला उसके मुख्य एजेंडे में शामिल रहेगा।

विज्ञापन

केवल स्टार प्रचारक होंगे मोदी

भाजपा के एक शीर्ष नेता के मुताबिक दिल्ली के चुनाव में पीएम मोदी उनके सबसे बड़े स्टार प्रचारक जरुर होंगे, लेकिन वे पार्टी का मुख्य चेहरा नहीं होंगे। पार्टी यह चुनाव 'मोदी बनाम केजरीवाल' के मोड में ले जाने के मूड में नहीं है। इसकी बजाय आम आदमी पार्टी की नाकामियों को भाजपा सबसे ज्यादा प्रमुखता के साथ उठाएगी। इसी रणनीति के तहत भाजपा केजरीवाल सरकार पर आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना लागू न करने का मुद्दा उठाने जा रही है। इसी प्रकार पार्टी उन सभी मुद्दों को उठाएगी, जिनमें दिल्ली सरकार ने अपेक्षित सहयोग नहीं दिया है और उसके कारण लोगों को सीधा नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा दो स्तर पर लड़ेगी दिल्ली चुनाव

पार्टी के एक अन्य नेता के मुताबिक भाजपा दिल्ली का चुनाव दो स्तरों पर लड़ना चाहती है। सबसे पहली प्राथमिकता दिल्ली की जनता के हित होंगे। चूंकि अरविंद केजरीवाल पिछले छह महीनों से केवल दिल्ली की राजनीति पर ही केंद्रित हैं और राष्ट्रीय मुद्दों पर कम बोल रहे हैं। लिहाजा पार्टी उन्हीं आधारों पर आप को जवाब देने की रणनीति बना रही है। दूसरे, दिल्ली की जनता की सोच हमेशा राष्ट्रीय रहती है। इसलिए पार्टी अनुच्छेद-370, आयुष्मान योजना और तीन तलाक को अपनी सफलता के तौर पर जनता के बीच स्थापित करने की कोशिश भी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed