फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi will inaugurate the Delhi-Mumbai Expressway on February 4

PM Modi: दिल्ली से दो घंटे में जयपुर और 12 घंटे में मुंबई, पीएम करेंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

Tue, 31 Jan 2023 06:12 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 31 Jan 2023 06:12 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली से जयपुर पहुंचने में महज दो घंटे लगेंगे।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will inaugurate the Delhi-Mumbai Expressway on February 4
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india

विस्तार

अगले महीने के पहले हफ्ते से सड़क मार्ग से दिल्ली और जयपुर का सफर बेहद आसान हो जाएगा। आप देश की राजधानी दिल्ली से राजस्थान की राजधानी जयपुर तक की यात्रा महज दो घंटे में पूरी कर सकेंगे। इतना ही नहीं अगले साल के मार्च से सड़क मार्ग से दिल्ली से मुंबई का सफर 24 घंटे की जगह सिर्फ 12 घंटे में पूरा होगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली से जयपुर पहुंचने में महज दो घंटे लगेंगे। दरअसल केंद्र सरकार 1390 किलोमीटर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे योजना पर तेज गति से काम रही है। इस एक्सप्रेसवे का काम अगले साल मार्च में पूरा होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


भाजपा, संघ ने कभी किसी धर्म की आलोचना नहीं की : इंद्रेश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने सोमवार को कहा कि भाजपा और संघ ने कभी भी किसी धर्म की आलोचना नहीं की है। दूसरे दलों ने सांप्रदायिक उन्माद फैलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामचरितमानस पर बढ़ते राजनीतिक विवाद को लेकर इंद्रेश कुमार ने कहा, रामायण के रचयिता महर्षि बाल्मीकि थे। गीता का दिव्य संदेश महर्षि व्यास ने दिया था। भारतीय संविधान को बाबा साहेब आंबेडकर ने पेश किया था, जिस पर भगवान राम और देवी सीता की तस्वीर है। राम, रामायण और रामचरितमानस का अपमान अनुसूचित जाति, आदिवासी समाज और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय का घोर अपमान है। मेरा मानना है कि भगवान राम सबके हैं। हर व्यक्ति में राम हैं। इंद्रेश कुमार ने कहा, सभी राजनीतिक दल भाजपा और संघ पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। हमने हमेशा सनातन मानवती, हिंदुओं की बात की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed