फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi will inaugurate Donyi Polo Airport on Saturday

Donyi Polo Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को करेंगे डोनी पोलो हवाई अड्डे का उद्घाटन

Fri, 18 Nov 2022 05:13 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 18 Nov 2022 05:13 PM IST
सार

Donyi Polo Airport: शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी.डी. मिश्रा ने ईटानगर के पास बने इस हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। हवाई अड्डे का नाम अरुणाचल प्रदेश की परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सूर्य (डोनी) और चंद्रमा (पोलो) के प्रति इसकी सदियों पुरानी स्वदेशी श्रद्धा को दर्शाता है...

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will inaugurate Donyi Polo Airport on Saturday
Arunachal Pradesh Governor BD Mishra inspecting the airport - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे डोनी पोलो का उद्घाटन करेंगे। इस हवाई अड्डे को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की मदद से 640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी.डी. मिश्रा ने ईटानगर के पास बने इस हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा हर मौसम में संचालन के लिए उपयुक्त है। हवाई अड्डे पर आईएलएस स्थापित किया है, जिसमें एक लोकलाइज़र, एक ग्लाइडपथ और दूरी मापने के उपकरण शामिल हैं। इससे हर मौसम में हवाई अड्डे पर परिचालन करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

हवाई अड्डे का नाम अरुणाचल प्रदेश की परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सूर्य (डोनी) और चंद्रमा (पोलो) के प्रति इसकी सदियों पुरानी स्वदेशी श्रद्धा को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि यह हवाई अड्डा 4,100 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। केंद्र सरकार ने जनवरी 2019 में हवाई अड्डे के विकास के लिए अपनी मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed