फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Prime Minister Narendra Modi will inaugurate a housing project in Rajkot on Friday

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राजकोट में आवासीय परियोजना का करेंगे शुभांरभ

Thu, 31 Dec 2020 11:44 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 31 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will inaugurate a housing project in Rajkot on Friday
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन्द्रीय लाइट हाउस प्रोजेक्ट (एलएचपी) के तहत राजकोट में बनाए जाने वाले ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लोगों के वास्ते 1,144 मकानों की शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आधारशिला रखेंगे। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजकोट में उपस्थित होंगे।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि हरित निर्माण तकनीक का उपयोग कर शहरी गरीबों को आश्रय प्रदान करने संबंधी एलएचपी परियोजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए मकान बनाए जा रहे हैं। एलएचपी परियोजना के तहत, केंद्र सरकार छह शहरों- इंदौर, चेन्नई, रांची, अगरतला, लखनऊ और राजकोट में 1000-1000 से अधिक मकानों का निर्माण करेगी।
विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया है कि समारोह के दौरान, केंद्र सरकार गरीबों को मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्य के प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों के तहत गुजरात को पुरस्कार भी प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed