{"_id":"5eb7cef28ebc3e907234ae9a","slug":"prime-minister-narendra-modi-will-hold-video-conferencing-with-all-the-chief-ministers-tomorrow-at-3-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोड़ी देर बाद सभी मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की बैठक, लॉकडाउन पर मांग सकते हैं सुझाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
थोड़ी देर बाद सभी मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की बैठक, लॉकडाउन पर मांग सकते हैं सुझाव
Mon, 11 May 2020 02:53 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 11 May 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर बाद सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। इस बैठक में कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर चर्चा की जाएगी और मुख्यमंत्रियों से सुझाव मांगे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अप्रैल को भी सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की थी। बातचीत के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया था कि प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें अर्थव्यवस्था को महत्व देना होगा और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को भी जारी रखना होगा।
विज्ञापन
बैठक को लेकर पीएमओ ने कहा था कि प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश के प्रयासों को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक लोग आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें। उन्होंने राज्यों के लिए हॉटस्पॉट्स यानी रेड जोन क्षेत्रों में सख्ती से दिशानिर्देश लागू करने के महत्व पर प्रकाश डाला था।
प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा था कि कोरोना वायरस का प्रभाव आने वाले महीनों में दिखाई देगा और मास्क और फेस कवर जीवन का हिस्सा बन जाएंगे। इस बैठक में कुछ मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया था।
बता दें कि, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन किया हुआ है। इस दौरान इलाकों को तीन जोन में बांटा गया है। जिनमें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन शामिल हैं। लॉकडाउन के नियमों में जोन के आधार पर ही छूट दी गई है।
वहीं, देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3277 नए मामले सामने आए हैं और 127 लोगों की मौत हुई है।
इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 62,939 हो गई है, जिनमें 41,472 सक्रिय हैं, 19,358 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2109 लोगों की मौत हो चुकी है।