{"_id":"5af261124f1c1bea118b607d","slug":"prime-minister-narendra-modi-will-address-bjp-s-national-executive-on-17th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 मई को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
17 मई को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 May 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करेंगे। खास बात यह है कि 17 मई को होने वाली इस अहम बैठक में पहली बार बीजेपी के सहायक संगठन भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह अहम बैठक कर्नाटक चुनाव परिणाम आने के ठीक दो दिन बाद होगी। गौरतलब है कि कर्नाटक चुनावों के परिणाम 15 मई को घोषित किए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में बीजेपी के सहायक संगठनों के 700-800 पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं, युवाओं, किसानों, अल्पसंख्यकों और अन्य पिछड़े वर्गों पर चर्चा होगी। इस बैठक को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी संबोधित करेंगे। पूरे दिन चलने वाली इस बैठक में चार साल में पहली बार पार्टी के सभी सहायक संगठन हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, भारतीय जनता युवा मोर्चा, भाजपा किसान मोर्चा और भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन सरकार की सफल योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति भी तय की जाएगी।