फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narendra modi will address BJP's national executive on 17th May

17 मई को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Wed, 09 May 2018 08:16 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 09 May 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi will address BJP's national executive on 17th May

आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करेंगे। खास बात यह है कि 17 मई को होने वाली इस अहम बैठक में पहली बार बीजेपी के सहायक संगठन भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह अहम बैठक कर्नाटक चुनाव परिणाम आने के ठीक दो दिन बाद होगी। गौरतलब है कि कर्नाटक चुनावों के परिणाम 15 मई को घोषित किए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में बीजेपी के सहायक संगठनों के 700-800 पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इस बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं, युवाओं, किसानों, अल्पसंख्यकों और अन्य पिछड़े वर्गों पर चर्चा होगी। इस बैठक को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी संबोधित करेंगे। पूरे दिन चलने वाली इस बैठक में चार साल में पहली बार पार्टी के सभी सहायक संगठन हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, भारतीय जनता युवा मोर्चा, भाजपा किसान मोर्चा और भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन सरकार की सफल योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति भी तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed