{"_id":"62c7ceb0f911e43be41b6f3a","slug":"prime-minister-narendra-modi-tweets-deeply-distressed-by-attack-on-shinzo-abe","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shinzo Abe: पीएम मोदी ने की शिंजो आबे के स्वस्थ होने की कामना, कहा- 'प्यारे दोस्त के लिए व्यथित हूं'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shinzo Abe: पीएम मोदी ने की शिंजो आबे के स्वस्थ होने की कामना, कहा- 'प्यारे दोस्त के लिए व्यथित हूं'
Fri, 08 Jul 2022 12:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:08 PM IST
सार
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले ने देश-दुनिया को चौंका दिया है। लगभग हर देश इस हमले की निंदा कर रहा है। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट भी सामने आया है।
विज्ञापन
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फाइल फोटो)
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले ने देश-दुनिया को चौंका दिया है। लगभग हर देश इस हमले की निंदा कर रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट भी सामने आया है। उन्होंने शिंजो आबे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, मेरे प्यारे दोस्त शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हम सब की प्रार्थना उनके, उनके परिवार व जापान के लोगों के साथ हैं।
विज्ञापन
मनमोहन सिंह का भी सामने आया बयान
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, मेरे मित्र पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर हुए दुखद हमले से गहरा सदमा पहुंचा है। मेरी प्रार्थनाएं उनके और परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
हमले को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता- फुमियो किशिदा
हमले के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, मैं इस हमले की निंदा करता हूं। इस हमले को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा, हम वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं। डॉक्टर उन्हें बचाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
घटना की बारीकी से निगरानी कर रहे- व्हाइट हाउस
शिंजो आबे पर हमले के बाद व्हाइट हाउस का भी बयान सामने आया है। व्हाइट हाउस ने कहा, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले की हम बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हम उनके परिवार व जापान के लोगों के साथ हैं। शिंजो आबे पर हमले के बाद व्हाइट हाउस का भी बयान सामने आया है। व्हाइट हाउस ने कहा, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले की हम बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हम उनके परिवार व जापान के लोगों के साथ हैं।