प्रवासी सम्मेलन में पीएम मोदी- भारतीय टीके के इंतजार में दुनिया, हमारे वैक्सीन प्रोग्राम पर भी उनकी नजर
{"_id":"5ff93af88ebc3e31862e1bcd","slug":"prime-minister-narendra-modi-to-inaugurate-the-16th-pravasi-bharatiya-divas-convention-2021","type":"live","status":"publish","title_hn":"प्रवासी सम्मेलन में पीएम मोदी- भारतीय टीके के इंतजार में दुनिया, हमारे वैक्सीन प्रोग्राम पर भी उनकी नजर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 09 Jan 2021 11:20 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:20 AM IST
खास बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रवासी भारतीय दिवस के 16वें सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। यहां पढ़ें इससे जुड़े सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
11:19 AM, 09-Jan-2021
यहां देखें पीएम मोदी का लाइव भाषण
11:15 AM, 09-Jan-2021
भारत की वैक्सीन का सबको इंतजार- पीएम
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत की वैक्सीन का सबको इंतजार है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के सामर्थ्य का लाभ हर किसी को मिलता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने जानकारी दी कि कोविड-19 के समय में नए टेक स्टार्टअप्स भारत से ही निकल कर आए हैं।
विज्ञापन
11:11 AM, 09-Jan-2021
भारत का लोकतंत्र एक उदाहरण है - पीएम
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों से कहा कि आज भारत का लोकतंत्र सबसे सफल, सबसे जीवंत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए एक उदाहरण बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद के मोर्चे पर भारत ने दृढ़ता से काम किया है।
11:07 AM, 09-Jan-2021
'दुनियाभर से कनेक्टिविटी के लिए एक नया पोर्टल किया लॉन्च'
दुनियाभर में भारतीय समुदाय के साथ बेहतर कनेक्टिविटी के लिए रिश्ता नाम का नया पोर्टल शुरु किया गया है। इस पोर्टल से मुश्किल समय में अपने समुदाय से संपर्क करना, उन तक पहुंचना आसान होगा। महामारी के कारण विदेशों में भारतीयों के रोजगार सुरक्षित रहें इसके लिए डिप्लोमेटिक स्तर पर हर संभव कोशिश की गई।
11:02 AM, 09-Jan-2021
मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए पीएलआई स्कीम की शुरुआत - पीएम
आत्मनिर्भर भारत एक जरिया है जिससे दुनिया के गरीब देश और वहां रहने वाले लोग भारत से सस्ते और गुणवत्ता वाले उपाय लेकर जाएं। निवेश से लेकर प्रेषण तक आपका योगदान अद्वितीय रहा है। भारत ने शिक्षा से लेकर उद्यम तक संगठनात्मक सुधार किए हैं। मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए हमने पीएलआई स्कीम की शुरुआत की। इस स्कीम ने काफी कम समय में काफी ज्यादा लोकप्रियता कमा ली है।
10:56 AM, 09-Jan-2021
'भ्रष्टाचार खत्म करने के तकनीक का इस्तेमाल'
भारत आज भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए तकनीक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर रहा है। करोड़ों रुपये जो पहले तमाम कमियों के वजह से गलत हाथों पर जाते थे, वो आज सीधे लाभार्थी के बैंक खातों में पहुंच रहे हैं। भारत ने जो नई व्यवस्थाएं विकसित की हैं उनकी वैश्विक संस्थाओं ने प्रशंसा की है। आधुनिक टेक्नोलॉजी ने गरीब से गरीब को मजबूत करने का जो अभियान आज भारत में चल रहा है उसकी चर्चा विश्व के हर कोने में है, हर स्तर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:53 AM, 09-Jan-2021
पीएम-केयर्स फंड में योगदान से मजबूत मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर बनेगा- पीएम
पीएम-केयर्स फंड में आपके योगदान से भारत में एक मजबूत मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में मंदद मिलेगी। जब फोन पर मैं भारतीय मूल के लोगों की प्रशंसा सुनता था और दुनिया के नेता काफी समय तक आपका गुणगान करते थे, ये बात जब मैं अपने साथियों से बांटता था तो हर किसी का मन खुशियों से भर जाता था। आपके संस्कार दुनियाभर में उजागर हो रहे हैं। आप सभी ने जहां आप रह रहे हैं वहां और भारत में कोविड के खिलाफ लड़ाई में बड़ा योगदान किया है। पीएम केयर्स में दिया गया आपका योगदान भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहा है।
10:48 AM, 09-Jan-2021
'प्रवासी भारतीय डॉक्टर और नागरिकों ने सेवा दी'
इसी के आगे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरी बीते महीनों में दुनिया के अनेक हेड ऑफ द स्टेट से चर्चा हुई है। स्टेट हेड्स ने इस बात का विशेष तौर पर जिक्र किया कि कैसे उनके देश में प्रवासी भारतीय डॉक्टर, पैरामेडिक और सामान्य भारतीय नागरिकों द्वारा सेवा हुई है।10:47 AM, 09-Jan-2021
सूरिनाम के राष्ट्रपति का हर शब्द हमें प्रेरित करता है - पीएम
देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज सूरिनाम के राष्ट्रपति जी के गर्मजोशी भरे शब्द और भारत के प्रति उनका स्नेह का भाव हम सभी के मन को छू गया है। उनके हर शब्द में भारत के प्रति मनोभाव प्रकट हो रहा था और हमें प्रेरित कर रहा था।10:33 AM, 09-Jan-2021
प्रवासी सम्मेलन में पीएम मोदी- भारतीय टीके के इंतजार में दुनिया, हमारे वैक्सीन प्रोग्राम पर भी उनकी नजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे पहले अपने ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी दी थी। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भर में फैले ऊर्जावान भारतीय समुदायों से बात करने का यह एक बेजोड़ मौका है। इस बार इस आयोजन का विषय है 'आत्मनिर्भर भारत में योगदान'।