फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi to flag off Ro-Pax ferry service between Hazira-Ghogha in Gujarat on Nov 8

गुजरात: पीएम मोदी आठ नवंबर को हजीरा-घोघा के बीच ‘रो-पैक्स’ फेरी सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे 

Fri, 06 Nov 2020 06:34 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 06 Nov 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi to flag off Ro-Pax ferry service between Hazira-Ghogha in Gujarat on Nov 8
पीएम मोदी - फोटो : twitter@ bjp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में हजीरा से घोघा के बीच ‘रो-पैक्स’ फेरी सेवा को आठ नवंबर को हरी झंडी दिखाएंगे। घोघा और हजीरा के बीच सड़क मार्ग से दूरी 370 किलोमीटर है। फेरी सेवा के जरिए लोग समुद्र मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे और दोनों स्थानों के बीच दूरी मात्र 60 किलोमीटर रह जाएगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के दौरान ‘रो-पैक्स’ का इस्तेमाल करने वाले स्थानीय लोगों के साथ बातचीत भी करेंगे। मोदी आठ नवंबर को सुबह 11 बजे एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हजीरा में ‘रो-पैक्स’ टर्मिनल से हजीरा-घोघा के बीच फेरी सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन



बयान में कहा कि यह प्रधानमंत्री के जलमार्गों के दोहन और देश के आर्थिक विकास के साथ एकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री मनसुख मांडविया और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। पीएमओ ने बताया कि हजीरा में ‘रो-पैक्स’ टर्मिनल का उद्घाटन किया जा रहा है, जिसकी लंबाई 100 मीटर और चौड़ाई 40 मीटर है। इसके निर्माण में लगभग 25 करोड़ रुपये का खर्चा आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टर्मिनल पर कई सुविधाएं हैं, जिसमें एक प्रशासनिक कार्यालय भवन, एक पार्किंग क्षेत्र, एक सबस्टेशन और एक ‘वॉटर रेंजिंग’ सुविधा शामिल है। ने बताया कि ‘रो-पैक्स’ फेरी वाहन से एक चक्कर में 550 तक यात्रियों, 30 ट्रकों, सात छोटे ट्रकों और 100 दोपहिया वाहनों को ले जाया जा सकेगा। यह सेवा हर मौसम में और ऊंची लहरों के बीच भी चालू रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed