फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narendra modi to dedicate the Kosi Rail Mahasetu to the nation

86 साल का सपना होगा साकार, 18 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे कोसी महासेतु का उद्घाटन

Wed, 16 Sep 2020 06:42 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 16 Sep 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi to dedicate the Kosi Rail Mahasetu to the nation
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोसी रेल महासेतु को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी ने बिहार राज्य के लाभ के लिए यात्री सुविधाओं से संबंधित 12 रेल परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। इस बात की जानकारी बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी। 

विज्ञापन

 


86 साल का सपना होगा साकार
जी हां, बिहार में कोसी और मिथिलांचल के लोगों का सपना 86 साल के बाद पूरा होने जा रहा है। पीएम मोदी 516 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कोसी महासेतु का उद्घाटन करेंगे। बिहार में वर्ष 1934 में आए भूकंप के दौरान कोसी नदी पर बना रेल पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी नींव
इसके साथ ही उत्तर और पूर्व बिहार के बीच का रेल संपर्क टूट गया था। बता दें कि 6 जून 2003 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कोसी नदी पर रेल पुल की नींव रखी थी। 17 साल बाद यह पुल बनकर तैयार हुआ है, जिसका उद्घाटन 18 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 

बिहार में तीन पेट्रोलियम परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित
इससे पहले पीएम मोदी ने बिहार में तीन पेट्रोलियम परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इन परियोजनाओं में पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन परियोजना का दुर्गापुर-बांका खंड और दो एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र शामिल था। इससे बिहार में रोजगार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष अवसर भी उपलब्ध होंगे।


रीवा में 750 मेगावाट की सौर परियोजना को राष्ट्र को समर्पित
वहीं, जुलाई के महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के रीवा में 750 मेगावाट की सौर परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया। दरअसल, एशिया का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा प्लांट मध्य प्रदेश के रीवा में लगाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed