फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi to address FICCI 93rd Annual General Meeting and Annual Convention on December 12

पीएम मोदी आज फिक्की की 93वीं वार्षिक आम बैठक को करेंगे संबोधित 

Sat, 12 Dec 2020 01:55 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 12 Dec 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi to address FICCI 93rd Annual General Meeting and Annual Convention on December 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उद्योग संगठन फिक्की की 93वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वह 'प्रेरित भारत' बनाने में उद्योग जगत की भूमिका पर अपने विचार और दृष्टिकोण साझा करेंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी वर्चुअल तरीके से वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का उद्घाटन करेंगे। वह डिजिटल माध्यम से ही एजीएम को संबोधित भी करेंगे। यह बैठक 11, 12 और 14 दिसंबर को आयोजित हो रही है। इसका थीम ‘प्रेरित भारत’ है।
विज्ञापन


इस आयोजन में कई मंत्रियों, नौकरशाहों, उद्योग के मालिकों, राजनयिकों, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और अन्य प्रमुख उद्योगपतियों की भागीदारी होगी। यह सम्मेलन विभिन्न हितधारकों को अर्थव्यवस्था पर कोरोना के प्रभाव, सरकार द्वारा किए जा रहे सुधारों और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिक्की वार्षिक एक्सपो 2020 की शुरुआत 11 दिसंबर 2020 से होगी और एक साल की अवधि के लिए जारी रहेगी। दुनिया भर से इस मेगा कार्यक्रम में लगभग 10,000 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। 


फिक्की की इस साल की एजीएम के वक्ताओं की सूची में सत्या नडेला (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, माइक्रोसॉफ्ट), एरिक श्मिट (नेशनल सिक्योरिटी कमिशन ऑन एआई के चेयरमैन एवं अल्फाबेट के पूर्व चेयरमैन) और टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, कैडिला हेल्थकेयर के चेयरमैन पंकज पटेल और ओयो होटल्स होम्स के संस्थापक रितेश अग्रवाल समेत कई शीर्ष भारतीय कारोबारी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed