{"_id":"61b28d8f5287a449883d6042","slug":"prime-minister-narendra-modi-said-that-tech-companies-can-help-the-world-to-save-democratic-institutions-during-virtual-meeting-of-democracy-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Democracy Summit : वर्चुअल संबोधन में बोले पीएम मोदी- लोकतांत्रिक संस्थाएं बचाने में योगदान दे सकती हैं तकनीकी कंपनियां ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Democracy Summit : वर्चुअल संबोधन में बोले पीएम मोदी- लोकतांत्रिक संस्थाएं बचाने में योगदान दे सकती हैं तकनीकी कंपनियां
Fri, 10 Dec 2021 04:43 AM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 10 Dec 2021 04:43 AM IST
सार
पीएम मोदी ने कहा कि संवेदनशीलता, जवाबदेही, सहभागिता और सुधार भारत की लोकतांत्रिक सरकार के संचालन के चार आधार हैं। उन्होंने जोर दिया कि लोकतंत्र को वैश्विक शासन प्रणाली का मार्गदर्शन करना चाहिए।
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि तकनीकी फर्में लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने में योगदान कर सकती हैं। तकनीकी में लोकतंत्र के प्रभाव को सकारात्मक या नकारात्मक बनाने की क्षमता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के संचालन में आयोजित लोकतंत्र शिखर सम्मेलन में वर्चुअल संबोधन में उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि संवेदनशीलता, जवाबदेही, सहभागिता और सुधार भारत की लोकतांत्रिक सरकार के संचालन के चार आधार हैं। उन्होंने जोर दिया कि लोकतंत्र को वैश्विक शासन प्रणाली का मार्गदर्शन करना चाहिए। साथ ही, भारत के सभ्यतागत लोकाचार को लोकतंत्र के मूल स्रोत में से एक बताया। प्रधानमंत्री ने बताया कि आज से ठीक 75 साल पहले भारतीय संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी। एक विशेष संकेत के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति बाइडन के संचालन में मुख्य नेताओं के सत्र में आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन