{"_id":"5c40b81bbdec2273a5195a94","slug":"prime-minister-narendra-modi-purchases-jacket-and-makes-payment-using-his-rupay-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने की गुजरात फेस्टिवल में शॉपिंग, वीडियो में देंखें किस तरह किया भुगतान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने की गुजरात फेस्टिवल में शॉपिंग, वीडियो में देंखें किस तरह किया भुगतान
Thu, 17 Jan 2019 10:45 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 17 Jan 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। बुद्धवार को पीएम मोदी ने अहमदाबाद में शॉपिंग फेस्टिवल में खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के स्टॉल से खरीदारी की। पीएम ने स्टॉल से एक जैकेट खरीदी जिसका भुगतान उन्होंने अपने रूपे कार्ड से की।
विज्ञापन
#WATCH Prime Minister Narendra Modi purchases jacket from Khadi & Village Industries Board stall at Amdavad Shopping Festival, in Ahmedabad, makes payment using his RuPay card. pic.twitter.com/TmDOxwmRi2
— ANI (@ANI) January 17, 2019
विज्ञापन
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिनों के दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। यहं पहुंचकर उन्होंने नौवें वाइब्रेंट गुजरात का उद्घाटन किया। हवाई अड्डे पर पीएम का स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली पहुंचे थे। इस सम्मेलन में कई देशों के कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं लेकिन इसमें पाकिस्तान की भागीदारी नहीं होगी।
विज्ञापन
राज्य सरकार और पत्र सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने मोदी की यात्रा का जो कार्यक्रम साझा किया है उसके अनुसार प्रधानमंत्री 17 से 19 जनवरी तक अपनी इस यात्रा के दौरान संघ शासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली की राजधानी सिलवासा भी जाएंगे।