{"_id":"5f0181eeaab0cc716c3673f0","slug":"prime-minister-narendra-modi-meets-president-ram-nath-kovind-at-rashtrapati-bhavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा
Sun, 05 Jul 2020 01:27 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। पीएम मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर उन्हें राष्ट्रीय और अतंरराष्ट्रीय मुद्दों पर जानकारी दी। पीएम मोदी राष्ट्रपति से मिलने के लिए सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बीच करीब आधे घंटे तक बैठक हुई। हालांकि, दोनों के बीच क्या बातचीत हुई अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति के बीच कई राष्ट्रीय और अतंरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
पीएम मोदी दो दिन पहले ही लद्दाख से लौटे हैं। वहां उन्होंने गलवां घाटी में घायल हुए सैनिकों से मुलाकात की थी। इसके अलावा उन्होंने सीमा के हालात का जायजा लेने के बाद सैनिकों को संबोधित भी किया था। बता दें कि सीमा पर चीन के साथ हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।