{"_id":"5fb7f2ea8c6f92443735b81b","slug":"prime-minister-narendra-modi-meeting-to-review-india-vaccination-strategy-and-the-way-forward","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीका: पीएम मोदी को दी गई तैयारियों की समीक्षा बैठक में तमाम जानकारियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना टीका: पीएम मोदी को दी गई तैयारियों की समीक्षा बैठक में तमाम जानकारियां
Sat, 21 Nov 2020 01:49 AM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : @narendramodi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोरोना टीके को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें बताया गया कि कोरोना टीके की उपलब्धता के पहले मौके पर ही उसके तत्काल उपयोग से जुड़ी तैयारियां एडवांस स्टेज पर हैं। टीके के उपयोग के लिए आवश्यक अन्य खरीद शुरू हो गई है, जबकि टीके के वितरण के लिए बने डिजिटल प्लेटफार्म का परीक्षण भी राज्य और जिला स्तर के हितधारकों के साथ मिलकर किया जा रहा है।
विज्ञापन
बैठक में प्रधानमंत्री ने टीकों को विकसित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और निर्देश दिया कि वैक्सीन के अनुसंधान, विकास और विनिर्माण की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। बता दें कि सरकार ने ‘कोविड सुरक्षा मिशन’ के तहत टीके अनुसंधान व विकास में सहयोग के लिए 900 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराई है। बैठक में मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पीएम मोदी को बताया गया कि सबसे पहले टीका स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना से लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर मौजूद अन्य कर्मचारियों को दिया जाएगा। इसके लिए उनका डाटाबेस तैयार करना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा टीके के लिए आवश्यक कोल्ड चेन तैयार करने का काम और टीका लगाने के लिए आवश्यक सीरींज व सुई आदि की खरीद की तैयारी भी एडवांस स्टेज पर है। इसके अलावा टीकाकरण आपूर्ति श्रृंखला को विकसित किया जा रहा है और उससे जुड़ी अन्य आपूर्ति बढ़ाई जा रही है। टीकाकरण कार्यक्रम को लागू करने के लिए मेडिकल व नर्सिंग के छात्रों और शिक्षकों को शामिल करने की भी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
दर्जन भर देश उत्सुक हैं भारतीय टीके में साझेदारी के लिए
समीक्षा बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कोरोना टीकों के चिकित्सकीय परीक्षण के तीसरे चरण के परिणाम आ चुके हैं। सरकारी व स्वतंत्र नियामक इन परिणामों की गहन जांच कर रहे हैं ताकि इनके उपयोग की अनुमति दी जा सके। बैठक में बताया गया कि भारत में पांच टीके एडवांस स्टेज में हैं। इनमें से चार दूसरे व तीसरे चरण के ट्रायल में हैं, जबकि एक के पहले व दूसरे चरण के परीक्षण चल रहे हैं। बांग्लादेश, म्यांमार, कतर, भूटान, स्विट्जरलैंड, बहरीन, ऑस्ट्रिया और दक्षिण कोरिया समेत करीब दर्जन भर देशों ने भारतीय टीकों के विकास और उपयोग में साझेदार बनने में उत्सुकता दिखाई है।